संत निरंकारी मिशन का वननेस वन पौधरोपण संपन्न

केकड़ी 29 अगस्त (पवन राठी)संत निरंकारी मिशन की ब्रांच केकड़ी द्वारा आज रविवार को देवगांव गेट बाहर स्थित मौक्ष धाम के बाहर सड़क के दोनों और विशाल पैमाने पर पौधरोपण किया गया इसमें मुख्य अतिथि केकड़ी एस.डी. एम. विकास कुमार पंचोली विशिष्ठ अतिथि मोक्ष धाम के अध्यक्ष कैलाश गर्ग सदस्य भंवर लाल फतेहपुरिया,माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष छीतर मल न्याति एवं प्रमुख व्यवसायी आनंद शारदा थे। पौधरोपण शुरू करने से से पूर्व सद्गुरु प्रार्थना करवाई गई।

21 अगस्त भारत के 75वें स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष पर संत निरंकारी मिशन द्वारा अर्बन ट्री कलस्टर का अभियान का शुभारंभ किया गया था
“वननेस वन” नाम की इस परियोजना को सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संपूर्ण भारत में 22 राज्यों के 280 शहरों में चयनित लगभग 350 स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है इसमें लगभग एक लाख 50 हजार वृक्षों का रोपण किया गया
भविष्य में इनकी संख्या में वृद्धि होने की संभावना है इस महाअभियान में संत निरंकारी मिशन के सेवादारों एवं श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक रंगवानी ने बताया कि इस अभियान का शुभारंभ करते हुए सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि प्राणवायु जो हमें इन वृक्षों से प्राप्त होती है धरती पर इसका संतुलन बनाने के लिए हमें स्थान-स्थान पर वनों का निर्माण करना आवश्यक है जिससे की अधिक मात्रा में ऑक्सीजन का निर्माण होगा और उतनी ही शुद्ध वायु प्राप्त होगी।जिस प्रकार वननेस वन का स्वरूप अनेकता में एकता का दृश्य प्रस्तुत करता है उसी प्रकार मानव को भी समस्त भेदभाव को भुलाकर शांतिपूर्ण सह अस्तित्व के भाव में रहकर संसार को निखारते चले जाना है।
केकड़ी ब्रांच के मीडिया सहायक राम चन्द टहलानी के अनुसार सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने बताया था कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है वननेस वन नाम की योजना में भारत के भिन्न-भिन्न स्थानों पर वृक्षों को के समूह लगाए जाएंगे जिनकी अधिक संख्या के प्रभाव से आसपास का वातावरण प्रदूषित होने से बचेगा स्थानीय तापमान भी नियंत्रित रहेगा सभी वृक्षों को स्थानीय जलवायु एवं भौगोलिक परिवेश के अनुसार ही शुरु किया जाएगा। संत निरंकारी मिशन के सेवादार वृक्षों को लगाने के उपरांत 3 वर्षों तक निरंतर उनकी देखभाल भी करेंगे इसमें वृक्षों की सुरक्षा खाद एवं जल की सुचारू रूप से व्यवस्था करना सम्मिलित है।
केकड़ी सेवादल इंचार्ज लक्ष्मण धनजानी,टांकावास सेवादल इंचार्ज बालूराम कहार ने संयुक्त रूप से ने बताया कि इस वननेस वन अभियान के अंतर्गत केकड़ी में भी आज 29 अगस्त रविवार को देवगावँ गेट बाहर स्थित मोक्ष धाम के बाहर सड़क के दोनों और विभिन्न प्रजातियों के लगभग 650 पौधों का पौधारोपण किया गया एवं उन्हें तारबंदी कर सुरक्षित कर आगामी तीन वर्ष तक देखभाल भी की जाएगी। जिसमें केकड़ी,गुलगांव और टांकावास के मुखीयों के सानिध्य में लगभग 120 सेवादारों द्वारा सेवाएं दी गई।

error: Content is protected !!