नंद के आनंद भयो-जय कन्हैयालाल की..

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर के अनैक मंदिरो में घरो में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। घरो व मंदिरो में कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए मुंह पर मास्क लगाकर श्रद्धालुओ ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर मनाई। मंदिरो में कृष्झा भक्त नंद के आनंद भयो- जय कन्हैयालाल की.. आदि जयकारे लगाकर वातावरण को धर्ममय बनाया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने का विधान है। श्रद्धालुओ ने ने व्रत रखकर अपने घरो में श्री कृष्ण की उपासना की। इस दौरान बच्चे श्री कृष्ण का रुप धारण किए हुए देखे गए। शहर के सेंदडा रोड स्थित शिव मंदिर पर भी कोरोना महामारी के चलते श्रद्धालुओ की संख्या कम देखी गई है। हर वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी को शिव मंदिर सेंदडा रोड पर आयोजित होने वाला मेला भी इस वर्ष कोरोना के चलते स्थगित किया गया है।

error: Content is protected !!