केकड़ी 30 अगस्त अजमेर जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में अजमेर में श्रीनगर रोड स्थित फिटनेस प्वाइंट जिम में जिला सीनियर बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ इस प्रतियोगिता में केकड़ी स्थित मसलमेनिया जिम संचालक विनोद गोठवाल ने प्रतियोगिता में भाग लेकर मास्टर के कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया इसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया साथ ही उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए आगामी 11 12 सितंबर को चित्तौड़गढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अजमेर का प्रतिनिधित्व करने हेतु भी उनको चयनित किया गया प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में राकेश माथुर व राजेश यादव मौजूद रहे