गुरु सुदर्शन पैदल यात्रा शासन गौरव,युवा मनीषी, निर्मल प्रज्ञा के धनी श्रदेय आचार्य प्रवर पूज्य 1008 श्री सुदर्शनलाल जी म.सा. आदी ठाणा के दर्शन-वंदन हेतु श्री प्राज्ञ जैन सघं अजमेर द्वारा *”गुरु सुदर्शन पैदल यात्रा”* का आयोजन किया गया,यह यात्रा अजमेर से पुष्कर *दिनांक 31 अगस्त 2021 मंगलवार को प्रातः 05:45 बजे* महावीर कालोनी से स्वाध्याय भवन, मणिपुंज, नोसर होते हुए प्रातः 8.50 बजे बांगड़ जी की बगीची, पुष्कर पहुंची ।गुरु भक्ति का यह एतिहासिक आयोजन वास्तव में गुरु भगवंतो के प्रति अटूट श्रद्धा एवं भक्ति को दर्शाता है जो अनुकरणीय है।पूरे रास्ते रैली जयकारा लगाते हुए जोश खरोश के साथ पुष्कर पहुंची,जहा पर सभी लोगो ने आचार्य श्री सहित सभी सन्तो के दर्शन व प्रवचन का लाभ लिया,पुष्कर संघ के अध्यक्ष व मंत्री सहित सभी सदस्यों ने रैली का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया एवम नाश्ते व खाने की सुंदर व्यवस्था की।इससे पूर्व रैली का रास्ते मे जगह जगह स्वागत व अल्पाहार की व्यवस्था की गई।इस यात्रा में श्री प्राज्ञ जैन मित्र मंडल,श्री प्राज्ञ जैन युवा मंडल,एवं श्री संघ के 250 से 300 पुरुष महिलाएं, युवक एवं युवतियां ने भाग लिया।
रैली मे जैन समाज के प्रकाश सोनी,मुकेश सेठी,राज कुमार जी पोखरणा,विनोद ढाबरिया, पुखराज कांठेड़,पदम चंद जैन, शिखर चंद सिंगी,सुशीला पोखरणा,संतोष कांठेड़,राजेश खटोड़ राकेश बरमेचा,दिलीप सकलेचा सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पदमचंद जैन
मंत्री