ब्यावर,(हेमन्त साहू)। सूरजपोल गेट बाहर स्थित बाँके बिहारी मंदिर में आज शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे से नन्द महोत्सव पर्व धूमधाम और उल्लास पूर्वक आयोजित किया जायेगा। हीरालाल जगन्नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया कि गुरुवार को मंदिर परिसर में कोविड़ गाइडलाइंस की पूर्ण पालना कराते हुये नन्द का आयोजन किया जायेगा। वासुदेव अतुलकुमार सिंघल के सौजन्य से आयोजित होने वाले इस उत्सव में हरिनाम संकीर्तन प्रमुख विजय तंवर,सुगना तंवर व शोभा चोटिया,दिनेश जैन व अनिल जांगिड़ द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी। कृष्ण जन्म की खुशी में बधाई बांटी जायेगी एवं माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया जायेगा।पंडित जितेंद्र दाधीच ठाकुर जी के गृर्भ गृह में गुब्बारों एवं रंग बिरंगे वस्त्रो से आकर्षण श्रृंगार करेगे।नन्द महोत्सव के तहत सम्पूर्ण मंदिर परिसर में माखन की मटकियां लटकाई जायेगी, बाल गोपाल का रूप धरकर माखन चोर कान्हा गोप गोपिकाओं संग हंसी ठिठोली करते हुये मटकी फोड़कर माखन प्रसाद लुटाएंगे।