जयपुर से एस आई कि परीक्षा देकर घर लौट रही थी किस्मत साहू
=======================
केकड़ी 16 सितंबर (पवन राठी)एस आई कि परीक्षा देकर जयपुर से अपने घर शाहपुरा भीलवाड़ा लौट रही किस्मत साहू का बैग रोडवेज बस से उच्चक्को द्वारा उड़ा लिया गया।
बस के केकड़ी पंहुचने पर केले लेने के लिए किस्मत बस से उतरी 3 मिनिट बाद केले लेकर जब वह वापस बस में पंहुची तो उसका बेग गायब मिला।बेग में6000 की नगदी व शैक्षणिक योग्यताओं के सभी मूल दस्तावेज थे।केकड़ी पुलिस को सूचित करने पर पुलिस ने बसस्टैंड पंहुच मामले की रिपोर्ट लेकर जांच प्रारम्भ कर दी।