हर्षोल्लास से मनाई तेजा दशमी
================================
केकड़ी 16 सितंबर(पवन राठी)सरकार कितनी ही गाइड लाइन कोरोना को लेकर जारी कर दे लेकिन लोकतंत्र में होता वही है जो जनता चाहती है।
विविधता में एकता यही है भारत की विशेषता विभिन्न धर्म और समुदायों के लोग इस देश मे निवास करते है इसी कारण त्योहारों पर्वो की धूम छाई रहती है।
तेजा दशमी और रामदेव जयंती के दिन भी यही आलम शहर में देखते ही बनता था कोरोना की मार को भुलाकर लोगो मे आस्था का सैलाब इस कदर उमड़ा की गाइड लाइन में लगाये गए प्रतिबंधों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई।समूह में DJ अल्गोजो ढोल नगाड़ों की थाप व धुनों पर नाचते गाते तेजाजी का झंडा थामे लोग बिजासन माता मंदिर परिसर में स्थित तेजाजी के थान तक लेकर गए पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना कर सभी के लिए अमन चैन सहित अच्छे जमाने की दुआएं की गई।
तेजाजी व बिजासन माता के मंदिरों में भक्तों ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।