भाजपा ओ बी सी मोर्चा ने कोविड टीकाकरण हेतु जन जागरण व पौधा रोपण किया

केकड़ी 24 सितंबर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकडी शहर मण्डल के सभी पदाधिकारियो,मोर्चा अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष व समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से विनम्र आग्रह है कि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी के जन्मोत्सव पर आयोजित सेवा ही समर्पण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा केकडी शहर मण्डल द्वारा कोरोना वैक्सीन का लगवाने के लिए आमजन को प्रेरित किया तथा कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने वालो का स्वागत अभिनन्दन किया व उनको अपने परिजनों,इष्ट मित्रों को भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने हेतु प्रेरित करे।इसके साथ ही ब्यावर रोड स्थित शमसान गृह में पौधरोपण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ व दिर्घायु जीवन की कामना की।इस दौरान
भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री राम आचार्य, ओबीसी मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य रामदेव माली, मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया, अर्जुन सिंह शक्तावत व कमल सांखला, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत,एस सी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक,
पार्षद केसी चौधरी, भाजपा नेता दशरथ साहू धनराज कच्छावा जांगिड़ बंटी माली अमन सोनी संजय बेनीवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी, रोहन राठी केदार साहू, सीताराम माली,मोनू चौधरी व देवराज गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!