गांधी जयन्ति पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया

आज दिनांक 02.10.2021 – वार्ड 76 पार्षद प्रत्याशी व यूथ कांग्रेस उत्तर विधानसभा अध्यक्ष समीर भटनागर के नेतृत्व में महात्मा गंाधी जी की जयन्ति पर गांधी भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया साथ ही बंजरगगंढ़ चौराहे पर गरीब बच्चो को फल व फुट वितरीत किया गया।
अध्यक्ष समीर भटनागर ने बताया कि कि गांधी जी का जन्म 02 अक्टूबर 1869 के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था। उन्होने राजनीतिक और सामाजिक प्रगति की प्राप्ति हेतु अपने अहिंसक विरोध के सिद्वान्त के लिए उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई। इन्हें साबरमती संत की उपाधि भी मिली हुई थी। इसी के चलते आज उनकी जयंति पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा उनको याद किया गया व उनके नक्षे कदम पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान वार्ड 76 पार्षद प्रत्याशी कांग्रेस व युवा कांग्रेस उत्तर विधानसभा उपाध्यक्ष समीर भटनागर, जफर हाशमी, अहसान कुरैशी, संजय भटनागर, विशाल सिंह, सीताराम पंवार, दिव्य प्रताप, हिमांशु, वाहिद खान, हरीश कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

(समीर भटनागर)
अध्यक्ष

error: Content is protected !!