भारतीय युवा कांग्रेेस ने गांधी जयन्ति पर किया याद

आज दिनांक 02.10.2021 – युथ कांग्रेस प्रदेष महासचिव डॉ. सुनील लारा के नेतृत्व में महात्मा गंाधी जी की जयन्ति पर गॉधी भवन स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
यह जानकारी देते हुए डॉ. सुनील लारा नेे बताया कि गांधी जी का जन्म 02 अक्टूबर 1869 के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था। उन्होने राजनीतिक और सामाजिक प्रगति की प्राप्ति हेतु अपने अहिंसक विरोध के सिद्वान्त के लिए उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई। इन्हें साबरमती संत की उपाधि भी मिली हुई थी। इसी के चलते आज कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा उनकी जयंति पर उनको याद किया गया व उनके नक्षे कदम पर चलने का संकल्प लिया गया। गांधी जी को राष्ट्रपिता की उपाधि मिली हुई है।
इस दौरान प्रदेष महासचिव डॉ. सुनील लारा, पवन ओढ, रतन गोठवाल, विक्रम राठौड़, घनश्याम वर्मा, हरीश कुमार, गजेंद्र कुमार,सुरेंद्र जोनी, सुमित कुमार, नरसिंह कुमार सहित काफी संख्या कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!