श्री अग्रसेन महाराज की जन्म जयंती चौथे दिन कई प्रतियोगिताएं आयोजित

कार्यक्रम संयोजक सतीश बंसल एवं मनीष गोयल ने बताया की आज समाज बंधुओं के लिए ऑनलाइन GK प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे कक्षा 5 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 आयुवर्ग के 250 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। जिसमे महाराजा अग्रसेन जी की जीवनी, धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामान्य ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न पूछे गए। प्रश्नो का उत्तर गूगल फॉर्म के जरिये मंगवाया गया तथा समिति को सबसे पहले प्राप्त सबसे ज्यादा सही जवाब वालों को वरीयता के क्रम में विजेता घोषित किया जायेगा।
इसी प्रकार 15 वर्ष से अधिक युवाओं, मातृ शक्ति एवं प्रबुद्ध नागरिकगण की ऑनलाइन प्रतियोगिता फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट का आयोजन किया गया जिसमे व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से 250 लोगों के ग्रुप में कौन बनेगा करोड़पति के फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट की तर्ज पर 20 सवाल पूछे गए तथा ग्रुप में सबसे पहले सही जवाब देने वालों को विजेता घोषित किया गया।
कल आयोजित होने वाले कार्यक्रम
अशोक पंसारी एवं अनुपम गोयल ने बताया की कल 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लिए सब खेलो सब जीतो प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसमे 250 – 250 लोगों के 02 ग्रुप बनाये गए हैं तथा प्रत्येक ग्रुप में 20 सवाल पूछे जायेंगे और सबसे पहले सही जवाब देने वालों को विजेता घोषित किया जायेगा।
ऑनलाइन प्रतियोगिताएं का आयोजन महाराजा अग्रसेन स्कूल में हो रहा है आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष शंकर लाल बंसल, सीताराम गोयल , गोपाल गोयल, सतीश बंसल, अशोक पंसारी, शैलेन्द्र अग्रवाल, मनीष गोयल, अनुपम गोयल, प्रवीण अग्रवाल, राहुल गोयल, अंजू पंसारी, नीलू गुप्ता, अनीता गोयल, पूर्वी अग्रवाल, दीपिका श्रिया सहित कई समाज बंधू उपस्थित रहे.

error: Content is protected !!