सेवादल ने की प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी की निंदा

अजमेर, 5 अक्टूबर ,अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने कहा कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के इशारे पर किसान आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया हिंसक वारदात में4 किसान मारे गए और कई घायल हो गए प्रियंका गांधी लखीमपुरी खीरी जाकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना देना चाहती थी, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें नजर बंद कर दिया और 30 घंटे के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया इसकी सेवादल कड़े शब्दों में निंदा करता है |केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से आमजन त्रस्त है, किसानों की हत्या और प्रियंका गांधी की लखीमपुरी खीरी मे नजर बंद कर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग की गई इस अवसर पर सेवादल के नसीराबाद प्रभारी जितेंद्र चौधरी ,विवेक कड़वा,मुशी खान, मोहम्मद असलम,युसूफ खान, बजरंग लाल चावला ,छोटू सिंह रावत , अहमद रजा ,मुख्तियार मिर्जा, चंद्र प्रकाश शर्मा, अशोक सुकरिया, दिपा पारवानी, शमशुद्दीन, राहुल भाट, ओम प्रकाश मंडावरा, लक्ष्मण सिंह रावत सहित अनेक सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित थे|

जय शंकर चौधरी
जिला अध्यक्ष
अजमेर देहात जिला कांग्रेस सेवादल
9414002006

error: Content is protected !!