रघु शर्मा गुजरात दमन दिउ दादरा नागर हवेली के कांग्रेस प्रभारी नियुक्त

केकड़ी 8 अक्टूबर (पवन राठी)कांग्रेस की राष्ट्रीय अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा राज्य के चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा को पार्टी का गुजरात दमन दिउ और दादरा नागर हवेली का प्रभारी नियुक्त किया गया है।इस आशय के आदेश राष्ट्रीय महासचीव और सांसद के सी वेणुगोपाल द्वारा जारी किए गए है।
रघु शर्मा की इस नियुक्ति से केकड़ी क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।सभी डॉ रघु शर्मा को बधाइयां प्रेषित कर रहे है।

मंत्री पद से त्यागपत्र की चर्चाएं हुई तेज
डॉ रघु शर्मा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बतौर प्रभारी के नियुक्ति के बाद से स्वास्थ्य मंत्री पद से उनके त्याग पत्र की चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि गहलोत और सचिन पायलेट के बीच चल रहे सियासी जंग में रघु शर्मा को मंत्री मंडल से हटाकर संगठन में उनकी सेवाएं लेने की चर्चाएं लंबे समय से चल रही थी।इनका फायदा उठाते हुए डॉ रघु शर्मा ने खुद ही अपने लिए सुरक्षित स्थान तलाश लिया है।गौर तलब है कि पिछले दिनों रघु शर्मा ने दिल्ली जाकर राष्ट्रीय नेताओ से मुलाकात की थी।इस नियुक्ति को राजनीतिक विश्लेषक उन मुलाकातों का ही प्रतिफल करार दे रहे है।
केकड़ी क्षेत्र वासियों का शोभाग्य ही कहा जायेगा कि सावर जैसे ग्राम से निकल कर रघु शर्मा ने खुद को पार्टी के राष्ट्रीय क्षितिज पर स्थापित करके न सिर्फ अपना कद बढ़ाया है अपितु केकड़ी क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है।

error: Content is protected !!