भा ज पा का सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन 28 को

केकडी 22 अक्टूबर(पवन राठी)

भारतीय जनता पार्टी केकडी शहर मण्डल के प्रमुख दायित्वधारी कार्यकर्ताओ की आवश्यक बैठक गुरुवार रात्रि को को अजमेर रोड स्थित विनायक वाटिका मे सम्पन्न हुई।मण्डल महामंत्री राम बाबु सागरिया ने बताया कि बैठक में भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार 28 अक्टूबर को राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार,बिजली की दरों में भारी बढ़ोतरी,खाद की कालाबाजारी, अनुसूचित जाति तथा महिलाओ पर बद्व रहे अत्याचारों तथा बेरोजगार युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर किए छल कपट को लेकर सरकार की विफलताओं के खिलाफ
उपखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी को विरोध स्वरूप ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार की बर्खास्तगी की मांग की जाएगी।साथ ही
24 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया के जन्मदिन पर केकड़ी से सभी कार्यकर्ता जयपुर पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत और शुभकामना देने के लिए जयपुर जाने का निर्णय किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ लोगों को डोज लगने पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई प्रेषित की।
मीटिंग में मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी भाजपा नेता राजेंद्र विनायका,
जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष राजू व्यास, विमला डसाणिया, महामंत्री रामबाबू सागरिया कमल सांखला,अर्जुन सिंह शक्तावत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पार्षद मनोज कुमावत,नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, महिला मोर्चा जिला मंत्री दमयंती जोशी, मंत्री सुरेश सैन व यशोदा बेरवा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी, किसान मोर्चा अध्यक्ष पप्पू लाल माली, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्रीराम आचार्य, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दीपक जैन, युवा मोर्चा महामंत्री खुशवंत व्यास,
कन्हैया लाल बेरवा,ओबीसी मोर्चा महामंत्री बंटी माली व अमन सोनी, एस सी मोर्चा महामंत्री संजय बेनीवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री जाकिर हुसैन, रोहित जांगिड़, सहित सभी मोर्चा अध्यक्ष जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!