बड़ गणेश जी के विशाल अन्नकूट महोत्सव संपन्न

केकड़ी 8 नवंबर(पवन राठी) पुरानी केकड़ी स्थित प्राचीन बड़ गणेश जी मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा विशाल अन्नकूट का आयोजन संपन्न हुआ। इस मौके पर पुजारी गिर्राज पाराशर ने मंत्रोचार व विधि विधान पूर्वक गणेश जी की महाआरती की कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेंद्र विनायका मुख्य यजमान के रुप में उपस्थित थे जिन्होंने गणेश जी के आगे क्या गणेश जी से प्रार्थना की थी क्षेत्र में सुख शांति व समृद्धि हो सभी निरोगी रहे तथा सभी श्रद्धालु भक्तजनों की गणेश जी महाराज मनोकामनाएं पूर्ण करें।इस मौके पर
पंडित हितेश व्यास में रामचरण शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ मंगलाचरण किया। कार्यक्रम में महावीर जांगिड़,धनराज सागरिया, कैलाश विजय, नवीन सोनी, शंकर पाराशर, जामवंत पाराशर, मुकेश मूंदड़ा, एडवोकेट सूर्यकांत दाधीच,अनिल राठी,रामबाबू सागरिया,बाबूलाल सिंधी, महावीर सोनी, अशोक सोनी सत्येंद्र उपाध्याय, पूर्व पार्षद कांतिलाल शांतिलाल नायक वामन सोनी राजेंद्र पाराशर सहित सेंकडो महिला पुरुष शामिल थे।कार्यक्रम का संचालन पण्डित रामेश्वर पराशर ने किया।

error: Content is protected !!