ट्रस्ट बोर्ड की संवाद हीनता के विरोध में कार्मिक करेंगे कार्य का बहिष्कार
=======================
केकड़ी 9 नवंबर(पवन राठी)कालेडा कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन कर्मचारी संघ ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठा. भागवत सिंह राठौड़ के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी केकड़ी को ज्ञापन देकर अधिकारियों द्वारा ट्रस्ट के धन का दुरुपयोग करने की जांच करवाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया है कि ट्रस्ट बोर्ड व कर्मचारी संघ में हुए समझौते के अनुसार प्रत्येक 4 वर्ष में वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मुद्दों पर वार्ता होती रही।इस क्रम में इस वर्ष भी ट्रस्ट बोर्ड व कर्मचारी संघ के मध्य वार्ता हुए और एक समझौता हुवा जो एक अप्रैल2021 से लागू होना था। कर्मचारी संघ ने 8 अप्रैल 2021 को 7 सूत्री मांग पत्र ट्रस्ट बोर्ड को भेजा गया जिस पर 4 बार अजमेर बुलाकर वार्ता की गई।अंतिम वार्ता 23 अक्टूबर2021 को हुई थी।इसके बाद ट्रस्ट बोर्ड द्वारा बजट का अभाव बताते हुए सभी मांगे अस्वीकार कर दी गई।
इसके बाद कर्मचारी संघ द्वारा विगत चार वर्षों का आय व्यय बोर्ड से अपने पत्र क्रमांक 2 दिनांक 25 -10-2021
द्वारा मांगा गया जो अब तक भी उपलब्ध नही करवाया गया है।
ज्ञापन में बताया गया है कि ट्रस्ट में कार्यरत कुछ अधिकारी ट्रस्ट कोष का दुरुपयोग कर रहे है जिसकी उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की गई है।जिससे कि 90 वर्षो से जन सेवा को समर्पित संस्था का अस्तित्व बना रहे और जन सेवा जारी रह सके।साथ ही ट्रस्ट पर आरोप लगाया गया है कि जब बजट का अभाव था तो 4 बार वार्ता करने का क्या औचित्य था क्यो वार्ता के नाम पर ट्रस्ट का समय और राशि बर्बाद की गई।
ट्रस्ट बोर्ड द्वारा कर्मचारी संघ को आज तक कोई संतोषजनक उत्तर नही देने का आरोप भी ट्रस्ट बोर्ड पर जड़ा गया है।
कार्य बहिष्कार कर विरोध जताएंगे कार्मिक
=======================
कर्मचारी संघ द्वारा ट्रस्ट बोर्ड की संवाद हीनता के विरोध में भवन में एवम अजमेर फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी कार्य का बहिष्कार कर बोर्ड के प्रति विरोध प्रगट करेंगे जिसका सम्पूर्ण उत्तर दायित्व ट्रस्ट बोर्ड का होगा।