अजमेर, 10 नवम्बर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक (मा.शि.) प्रतियोगी परीक्षा – 2018 दिनांक 03.01.2020 से दिनांक 13.01.2020 तक आयोजित की गई थी। माननीय उच्च न्यायालय में दायर एस.बी.सि. रिट याचिका संख्या 638/2021 कमल यादव बनाम् सरकार व अन्य में पारित आदेश दिनांक 17.02.2021 तथा एस.बी.सि. रिट याचिका संख्या 1347/2021 नम्रता जाट व अन्य बनाम् सरकार व अन्य में पारित आदेश दिनांक 05.03.2021 की पालना में आयोग द्वारा विषय विशेषज्ञों की समिति का गठन कर रिपोर्ट प्राप्त करने की कार्यवाही तत्समय पूर्ण कर ली गई थी।
माननीय उच्च न्यायालय द्वारा अन्य समान रिट याचिकाओं में भी कमल यादव बनाम् सरकार व अन्य में पारित आदेश दिनांक 17.02.2021 के संदर्भ में याचिकाओं में चैलेंज किए गए प्रश्नों की पुनः जांच करवाये जाने संबंधी आदेश पारित किये गये हैं। उक्त आदेशों की पालना में प्राध्यापक (मा.शि.) प्रतियोगी परीक्षा – 2018 के प्रकरण में ऐसी रिट याचिकाएं जो माननीय उच्च न्यायालय में दिनांक 05.03.2021 से पूर्व दायर की जा चुकी हैं (सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है) के संबंध में चैलेंज किए गए प्रश्नों की पुर्नजांच का आयोग द्वारा निर्णय लिया गया हैं।
माननीय उच्च न्यायालय के आदेश की पालना में जारी सूची में अंकित रिट याचिकाओं के अतिरिक्त यदि कोई अन्य अभ्यर्थी जिसने दिनांक 05.03.2021 से पूर्व माननीय उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की है, ऐसे अभ्यर्थी माननीय उच्च न्यायालय में दायर रिट याचिका की प्रमाणित प्रति दिनांक 17.11.2021 तक आयोग कार्यालय में आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें। अंतिम दिनांक 17.11.2021 के पश्चात् प्रस्तुत रिट याचिकाओं पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।
सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी