कांग्रेसियों ने की विधायक देवनानी के बयानों की कड़े शब्दों में निंदा

अजमेर ! कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर फकरे मोइन महासचिव शिव कुमार बंसल डॉ संजय पुरोहित ने पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री एवं अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी द्वारा एक निजी चैनल को दिए बयान में” कंगना के भावार्थ को समझने की जरूरत” की कड़े शब्दों में निंदा की हैं।
कांग्रेसियों ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया के पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री एवं उत्तर के भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी का बयान, कंगना के भावार्थ को समझने की जरूरत है। देवनानी ने कंगना रनौत के बयान पक्ष लेते हुए कहा कि हमें कंगना के बयान के भाव को समझना होगा यह सच है कि आजादी 1947 में मिली थी और उसको कोई झुठला नहीं सकता मगर देश में मोदी के राज में जो दुनिया भर में डंका बज रहा है वही कंगना के कहने का भावार्थ होगा । पर कांग्रेसियों ने तंज कसते कहां की बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत एवं पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी भाजपा के बंटी और बबली दोनों मिलकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं और देश के इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रहे हैं !! विदेशों में मोदी के राज का डंका बजने का आजादी से क्या लेना देना!
कांग्रेसियों ने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ था और 2014 के बाद देश गुलामी और बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। भारत की महंगाई बेरोजगारी भुखमरी और बिगड़ती अर्थव्यवस्था बढ़ती डॉलर की कीमत से विदेशों में डंका का नहीं बज रहा है बदनामी हो रही हैं
उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल बाद जब से भाजपा की मोदी सरकार केन्द्र में आई है देश में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकारों को भाजपा ने धनबल बाहुबल के दम पर किस तरह गिराया है यह पूरा भारत जानता है। केंद्र की भ्रष्ट मोदी सरकार ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकारों को गिरा कर देश को गुलामी की ओर अग्रसर किया है !
उन्होंने पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री एवं विधायक राजकुमार वासुदेव देवनानी पर आरोप लगाया है कि वह भाजपा के भ्रष्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तर्ज पर प्रचार जीवी हैं और संकीर्णता एवं विकृत मानसिकता से पीड़ित होकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अनर्गल बयानबाजी करते रहते है। आमजन अब जागरूक हो गया है और आगामी चुनाव में सबक सिखाने के लिए तैयार बैठा है।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के वर्तमान महासचिव महेश चौहान अशोक बिंदल आरिफ हुसैन विजय नागोरा सचिव सागर मीणा मामराज सेन ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कोमल जय श्री शर्मा आदि ने भी पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री एवं अजमेर उत्तर विधानसभा से भाजपा विधायक के बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की है।

error: Content is protected !!