अजमेर की बेटी प्रिया सांगवा चौथा स्थान प्राप्त कर अजमेर का गौरव बढ़ाया

अजमेर 16 अक्टूबर। राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा विगत चार माह से देशभर में आयोजित श्रीराम काव्यपाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता का अंतिम चरण दिल्ली स्थित महाराजा अग्रसेन इंस्टिट्यूट, रोहिणी, सेक्टर-22, में रविवार को सम्पन्न हुआ। देशभर से चयनित 21 प्र्रतिभागी ने भाग लेकर राम की महिमा पर प्रस्तुति दी, जिसमें अजमेर की बेटी प्रिया सांगवा ने राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह व 5100 रु का नगद पुरस्कार प्राप्त किया। गत दिनों देशभर के प्रखंड स्तर की प्रतियोगिता को राष्ट्रीय काव्यपाठ प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संचालित करने पर अजमेर इकाई के जिला अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी व महामंत्री नरेन्द्र भारद्वाज को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने सम्मानित किया।
राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परमाध्यक्ष, परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद सरस्वती रहे। महाराजा अग्रेसन विश्वविद्यालय, हिमाचल के कुलाधिपति डॉ. नंद किशोर गर्ग की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथि, कँवल प्रकाश किशनानी, रमेश अग्रवाल, रमेश गोयल, नरेश चावला, विनित गुप्ता, बाबा सत्यनारायण मौर्य व कवि के रूप में राष्ट्रीय कवि संगम के महामंत्री डॉ. अशोक बत्रा, प्रसिद्ध कवि संदीप द्विवेदी (रीवा म.प्र) उपस्थित सभा में निरंतर ऊर्जा का संचार करती रही। राष्ट्रीय संयोजक योगेन्द्र शर्मा, महेश शर्मा पी.के आजाद, ने कार्यक्रम की पूरी बागडोर संभालकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। मुस्कान अग्रवाल, अभिषेक शर्मा व विष्णु अवतार भार्गव का विशेष सहयोग रहा।
प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक कविता सुनाकर कार्यक्रम राममय करते हुए चार चाँद लगा दिए। श्रीराम काव्यपाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आरव शर्मा (प्रथम), पार्थ शर्मा (द्वितीय), साक्षी सिंह (तृतीय), प्रिया सांगवा (चतुर्थ) स्थान प्राप्त किया। क्रमशः विजेताओं 31000 रु. 21000 रु., 11000 रु., 5100 रु. का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रिया सांगवा ने सारा जग है प्रेरणा, प्रभाव सिर्फ राम है…, अमर अक्षर द्वारा लिखित अपने अनोखे अंदाज में कविता का पाठ कर दर्शको को भाव विभोर कर दिया।
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा ये बच्चें भारत में निवास नहीं करते, भारत इन बच्चों में निवास करता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने कहा कि हम नव भारत के निर्माण में कविता के माध्यम से नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का प्रयास कर रहे है। विशिष्टि अतिथि कंवल प्रकाश किशनानी ने संबोधित करते हुए कहा कि बाल-बालिकाओं में राष्ट्रीय कवि संगम कविता के माध्यम से नये भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है, आज प्राचीन काल के बारें में जानकारी लेने के लिए भी पुरानी लिखी कविता के आधार पर ही हम अपने इतिहास को जान पा रहे है।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए महाराजा अग्रेसन विश्वविद्यालय, हिमाचल के कुलाधिपति डॉ. नंद किशोर गर्ग बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के 32 प्रांतों में आयोजित हुई, जिसमें 25 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विनिता गुप्ता ने राष्ट्रीय कवि संगम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कवि राष्ट्रीय निर्माण में महत्वपूर्ण भूूमिका निभाते है। श्री प्रवीण शुक्ला ने भी अपने विचार रखते हुए राम की शक्ति पूजा का पाठ किया।
कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059

error: Content is protected !!