नवनिर्मित ओपन जिम का शुभारम्भ

आज दिनांक 17.11.2021 को मंडल कार्यालय के समीप स्थित जी एल ओ स्पोर्ट्स ग्राउंड में नवनिर्मित ओपन जिम का उद्घाटन श्रीमती रजनी परसुरामका अध्यक्षा, महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल के द्वारा श्री नवीन कुमार परसुरामका मंडल रेल प्रबंधक, अजमेर की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया| इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल की सचिव श्री मति ज्योति मीणा, कोषाध्यक्ष श्री मति जिया वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार व संदीप चौहान सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे|
इस अवसर पर श्रीमती रजनी परसुरामका अध्यक्षा, महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल ने कहा की वर्तमान में लोगों की हाईटेक जीवन शैली में दैनिक व्यायाम पीछे छूटता जा रहा है और लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं| ऐसे में ओपन जिम की सुविधा लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने मैं सहायक सिद्ध होगी | इस जिम में बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों को खुले में उपलब्ध व्यायाम सहयोगी मशीनों द्वारा जमकर व्यायाम कर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी | ओपन जिम खुलने से लोगों को जी एल ओ ग्राउंड में सैर करने के साथ व्यायाम करने का भरपूर मौका मिलेगा |जिम में चेस्ट प्रेस, एयर वॉकर, डबल आर्म स्पिनर, ट्विस्टर, डबल एल्लिपटीकल क्रॉस ट्रेनर सहित विभिन्न प्रकार की मशीनों को स्थापित किया गया है |
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

error: Content is protected !!