अजमेर ! भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी जी जयन्ती पर आज स्टेशन रोड स्थित इंदिरा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया! पुष्पांजलि कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा जी सशक्त, समर्थ नेतृत्व और अद्भुत प्रबंधन क्षमता की धनी थीं उनके कार्यकाल में भारत ने विकास के नव आयाम स्थापित किए तथा विश्व पटल पर भारत की छवि को नई पहचान मिली। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित महासचिव डॉ जी एस बुंदेला जिला अध्यक्ष डॉ मयंक सुभम डॉ सतीश शर्मा डॉ सुरेश गर्ग डॉ मनसूर अली अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर फकरे मोईन महासचिव शिव कुमार बंसल नरेश मुद्गल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।