केकड़ी 26 नवम्बर,
सापंदा रोड स्थित सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शुक्रवार को भारतीय संविधान दिवस पर कक्षावार छात्र-छात्राओं को संविधान उद्देशिका का पाठ कराया गया। प्रधानाचार्य एस एन खंडेलवाल ने इस अवसर पर भारतीय संविधान एवं उसकी उद्देशिका पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को नैतिक मूल्यों व उत्तरदायित्वों का बोध कराया। निदेशक अजय जैन ने आभार व्यक्त किया।