खेल नगरी केकड़ी में 27से सजेगा कबड्डी का महाकुंभ

केकड़ी 26 नवम्बर(पवन राठी) 65 वीं राज्य स्तरीय 14 वर्ष बालक बालिका प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह में का आयोजन दिनांक 27-11-21 को यहाँ पटेल मैदान में आयोजित किया जाएगा।
कोरोनोकाल के लगभग 2 वर्ष बाद केकड़ी में एक बार फिर बड़े स्तर पर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है । इसे लेकर तैयारियां अंतिम दौर पर है इस प्रतियोगिता में राजस्थान के सभी 33 जिलों की कुल 67 टीमें भाग ले रही है। जिनमें 14 वर्ष बालक बालिका दोनों सम्मिलित है।
इसे लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की गई इसे संबोधित करते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी *श्री प्रेमचंद मोची* ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए कुल बारह स्थानों पर आवास बनाए गए हैं । साथ ही बस स्टेण्ड पर आने वाले प्रभारियों व खिलाड़ियों की सहायता के लिए हेल्पडेस्क बनाई गई है ।
आवास व्यवस्था पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय अजमेर रोड केकड़ी सुधा सागर जैन विद्या विहार का सापुन्दा रोड केकड़ी इमानुएल स्कूल केकड़ी राव अमर सिंह विद्यालय केकड़ी आन अकैडमी , मां भारती, ग्रीन पार्क , शक्ति अकादमी ,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में रखी गई है व प्रत्येक जिले हेतु एक एक प्रभारी बनाया गया है। प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु कुल 8 खेल कोर्ट बनाए गए हैं जिसमें से चार कोर्ट पटेल मैदान पर और चार कोर्ट नए खेल स्टेडियम पर बनाये गए हैं।
प्रतियोगिता संयोजक व प्रधानाध्यापक *भागीरथ बग़ालिया* ने बताया कि इस प्रतियोगिता लेकर विभिन्न कमेटियां बनाई गई है जिन्हें जिम्मेदारी देकर मोनिटरिंग अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। प्रतियोगिता के ब्लॉक प्रभारी अधिकारी व अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी *राधेश्याम कुमावत* केकड़ी ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार कोरोना गाइडलाइंस की पालना सुनिश्चित की गई है ।
प्रतियोगिता के तकनीकी सलाहकार व शारीरिक शिक्षक *किशन लाल जाट* ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लीग मुकाबलों में सुपर टैकल का नियम लागू होगा व सुपर लीग से प्रो कबड्डी के सभी नियम लागू होंगे। साथ ही सभी मैच मैटिंग के साथ दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे और इसके लिए निर्णायक निदेशालय बीकानेर व संयुक्त निदेशक अजमेर से नियुक्त किये गए हैं जो निष्पक्ष निर्णय के द्वारा इस प्रतियोगिता को संपादित करेंगे।
शारीरिक शिक्षक श्री *सत्यनारायण चौधरी* ने बताया कि इस इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ कल सुबह 11:15 बजे आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान सागर शर्मा युवा कांग्रेस नेता , केकड़ी, इस समारोह की अध्यक्षता श्रीमान राजेंद्र जी भट्ट सदस्य राजस्थान फार्मेसी काउंसिल अजमेर , विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री कमलेश साहू अध्यक्ष नगर पालिका केकड़ी , शैलेंद्र सिंह शक्तावत अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , विशिष्ट अतिथि श्रीमान धर्मीचंद न्याति पूर्व अध्यक्ष सरपंच संघ केकड़ी होंगे।
विभागीय अधिकारियों के रूप में इस समारोह में श्री धर्मेंद्र जाटव संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा अजमेर संभाग अजमेर , श्रीमती अंजना शुभम जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक अजमेर , श्री अजय कुमार गुप्ता एडीपीसी अजमेर,
श्रीमती गायत्री शर्मा पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोलकिया आदि उपस्थित रहेंगे।
उद्घाटन समारोह में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तस्वारिया की बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही पटेल आदर्श विद्यालय , राबाउमावि केकड़ी व श्री शक्ति अकादमी केकड़ी द्वारा भी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस प्रतियोगिता में प्रो कबड्डी के प्रसिद्ध एवं नामी खिलाड़ी भी आने की संभावना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्थानीय प्रशासन, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी, पुलिस विभाग व स्वास्थ्य विभाग का पूरा सहयोग मिल रहा है।

error: Content is protected !!