कब्बडी महाकुंभ के पहले मैच में जयपुर ने सीकर को हराया

रंगारंग कार्यक्रमो से हुवा महाकुंभ का आगाज
———————————————–
केकड़ी 27 नवंबर(पवन राठी)

65 वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्र व छात्रा वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज खेल नगरी केकड़ी में शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया इस मौके पर प्रतियोगिता के शुभारंभ सत्र में राज्य के विभिन्न जिलों से आए 67 टीमों ने भाग लिया शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष कमलेश साहू मौजूद रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता फार्मेसी काउंसिल बोर्ड के सदस्य राजेंद्र भट्ट मौजूद ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष धर्मी चंद न्याति उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली पालिका उपाध्यक्ष संपत देवी झरोटिया एडीएफओ भगवत पारीक सवर्ण पार्षद रतन पंवार केकड़ी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद मोची अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत सरवाड़ ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी रामेश्वर झारोटिया, पार्षद रमाकांत दाधीच सरफराज अली रोहित सिंह, जब्बार खिलजी श्याम लाल बेरवा मोलकिया सरपंच धनराज जाट रामनगर एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह प्रतियोगिता संयोजक भागीरथ भगा लिया तकनीकी अधिकारी किशन लाल जाट शारीरिक शिक्षक सत्यनारायण चौधरी मौजूद थे कार्यक्रम के प्रारंभ में 33 जिलों से आई 67 टीमों ने अतिथियों के समक्ष बैंड वादन की धुन पर परेड कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर प्रतियोगिता आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा बंधवा कर स्वागत अभिनंदन किया शुभारंभ सत्र में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी इस मौके पर राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय श्री शक्ति एकेडमी व अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न लोकगीतों व देशभक्ति गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां देकर शुभारंभ कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया इस अवसर पर शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से क्या चाहिए तथा खेलों में हार जीत लगी रहती है मगर प्रतिस्पर्धा स्वस्थ होनी चाहिए अतिथियों ने कहा कि हर छात्र को ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा जरूर लेना चाहिए जिससे व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ मानसिक विकास में वृद्धि होती है और जीवन सार्थक बनता है इस मौके पर अतिथियों ने सभी टीमों को शुभकामनाएं दी। उद्घाटन सत्र में अतिथियों ने झंडारोहण कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। तत्पश्चात अतिथियों ने प्रतियोगिता के दौरान सहयोग करने वाले भामाशाह हुक्का सम्मान किया इस अवसर पर प्रतिवेदन के पहले मुकाबले में शामिल टीमों के खिलाड़ियों से अतिथियों ने परिचय प्राप्त किया इसके साथ ही राष्ट्रगान के बाद राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मुकाबला जयपुर में सीकर के मध्य खेला गया जिसमें जयपुर की टीम अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सीकर की टीम को हराकर मैच अपने नाम किया प्रतियोगिता के पहले दिन 14 मैच खेले गए जिनमें विभिन्न जिलों से आई टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया प्रतियोगिताओं के दौरान संचालन शारीरिक शिक्षक अब्दुल गफ्फार देशवाली द्वारा किया गया कार्यक्रम में पंचायत पदेन अधिकारी गायत्री शर्मा शारीरिक शिक्षक रामधन जाट समाजसेवी ओम प्रकाश तेली शारीरिक शिक्षक दिनेश अरविंद अग्रवाल……..

error: Content is protected !!