मदस विश्वविद्यालय के कुलपति अनिल कुमार शुक्ला के पदभार ग्रहण करने पर अभाविप ने उनका स्वागत किया

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर में करीब सवा साल बाद स्थाई कुलपति के रूप में अनिल कुमार शुक्ला ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अजमेर महानगर ने उनका स्वागत किया।
कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ला ने कहा कि राजस्थान पवित्र भूमि है और सम्राट पृथ्वीराज चौहान का शहर है और यहां बहुत सम्भावनाएं है। कर्मचारियों के साथ बैठकर प्लान तैयार करेंगे और सही दिशा में आगे बढे़गे। रिक्त पदों को भरने व स्टूडेन्ट्स की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। सामाजिक सरोकार, कर्मचारियों की अपेक्षाएं, युवाओं के सपने में तालमेल कर विश्वविद्यालय को आगे ले जाएंगे। इस अवसर पर अजमेर महानगर संगठन मंत्री महिपाल सिंह देवड़ा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य उदय सिंह शेखावत, लॉ कॉलेज इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी, महानगर कार्यकारिणी सदस्य तेजकरण सिंह शेखावत, आनंद प्रजापति और अन्य एबीवीपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर विश्वविद्यालय की सर्च कमेटी की सिफारिश पर राज्य सरकार के परामर्श से लखनऊ विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश के आचार्य प्रो. अनिल कुमार शुक्ला को 29 अक्टूबर को कुलपति नियुक्त किया।

error: Content is protected !!