बच्चो के साथ स्थापना दिवस समारोह

आज दिनांक 3/12/2021 को राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के कार्यकाल को 29 साल सफलतापूर्वक पूर्ण होने की खुशी में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले मासूम बच्चो के साथ स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस खुशी के मौके पर रंगोली, खेलकूद, मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से साथ ही केक काट कर बच्चो के साथ स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम मैं बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।खेल खुद जैसे गतिविधि में जिस बच्चे का अच्छा प्रदर्शन था उसको पुरुस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया।हर साल इसी तरह संस्था द्वारा स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाता हैं जिससे बच्चो का मनोरंजन हो सके। राजस्थान में कार्यरत गैर – लाभकारी संस्था राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान अपने अपने 29 सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया। यह संस्था के लिए बड़े गर्व की बात है।

error: Content is protected !!