बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि

रेलवे प्रशासन द्वारा मंडल रेल प्रंबधक कार्यालय में आज दिनांक 06.12.21 को महापरिनिर्वाण दिवस के अंतर्गत भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी गई।
महापरिनिर्वाण दिवस के अंतर्गत प्रातः 11 बजे मंडल रेल प्रंबधक कार्यालय के सभाकक्ष में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मंडल रेल प्रंबधक श्री नवीन कुमार परसुरामका ने बाबा साहेब के चित्र का माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये तत्पश्चात् अपर मंडल रेल प्रंबधक श्री संजीव कुमार तथा श्री संदीप चौहान सहित समस्त शाखा अधिकारियों, मान्यता प्राप्त रेल कर्मचारी संगठनो व एससी/एसटी एसोसियेशन के पदाधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों ने बाबा साहेब के चित्र के समक्ष फूल अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी व बाबा साहेब के आदर्शों व जीवन मूल्यों में अपनाने का प्रण लिया ।

error: Content is protected !!