नॉन इण्टरलाकिंग कार्य से रेल यातायात प्रभावित,रेलसेवायें मार्ग परिवर्तित

पूर्व तटीय रेलवे के सम्बलपुर मण्डल पर सम्बलपुर-टिटिलागढ रेलखण्डों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है, इस कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल से सम्बंधित की निम्न रेलसेवायें मार्ग परिवर्तित रहेगी :-

1. गाडी संख्या 20823, पुरी-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 09.12.21 व 13.12.21 को रवाना होगी वह अपने निर्धारित मार्ग वाया अनुगुल-सम्बलपुर जं.-टिटिलागढ जं. के स्थान परिवर्तित मार्ग वाया खुर्दा रोड-विजयनगरम् जं. -टिटिलागढ जं. होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 20824, अजमेर-पुरी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 07.12.21 व 09.12.21 को रवाना होगी वह अपने निर्धारित मार्ग वाया टिटिलागढ जं.-सम्बलपुर जं.-अनुगुल के स्थान परिवर्तित मार्ग वाया टिटिलागढ जं.-विजयनगरम् जं.-खुर्दा रोड होकर संचालित होगी।
मुख्य जन संपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!