जन आक्रोश रैली सरकार की नींद उड़ाने का काम करेगी

केकडी विधानसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता अजमेर जाएंगे,विनायका
================================================
केकडी 7 दिसम्बर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी उपखण्ड के केकड़ी शहर मण्डल,ब्रम्हाणी माता मण्डल बघेरा,बावन माता मण्डल सावर,गणेश चौकी मण्डल कादेड़ा की आवश्यक बैठक अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूतड़ा ने कार्यकर्ताओ से आव्हान किया कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में युवाओं,किसानों बेरोजगारों से अनेको वादे किए लेकिन 3 वर्ष बीत जाने पर भी वह अपने वादे पूर्ण करने में विफल रही है ऐसी नकारा व वादाखिलाफ सरकार के कुशासन के विरोध में 10 दिसम्बर को अजमेर में भाजपा अजमेर देहात जिला द्वारा आयोजित होने वाली विशाल जनाक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में अजमेर पहुंच कर इस नकारा सरकार की नींद उड़ाकर जनता को राहत देने पर मजबूर करदे,आज राजस्थान में सबसे महंगी बिजली व पेट्रोल डीजल है कानून व्यवस्था ठप्प है खुले आम लोगो को लूटा जा रहा है गोलीबारी कर दशहत फैलाना आम हो गया है हत्या,बलात्कार दलित उत्पीड़न का ग्राफ तेजी से बढ़कर शिखर छू रहा है अतः सभी मोर्चे व प्रकोष्ठ अपनी अपनी मीटिंग कर आमजन को इस आंदोलन से जोड़े। भाजपा नेता आंदोलन के विधानसभा प्रभारी राजेंद्र विनायक आने कहा कि कांग्रेस सरकार अब तक के इतिहास की सबसे भ्रष्ट निकम्मी सरकार साबित हुई है जहां चारों तरफ भ्रष्टाचार चरम पर है कांग्रेस सरकार में लोक लुभावने वादे कर चुनाव में सत्ता हासिल की बेरोजगारों को रोजगार भत्ता देने का वादा किया लेकिन आज तक बेरोजगारों को रोजगार भत्ता नहीं दिया बेरोजगारों को रोजगार भर्ती के नाम पर परीक्षाओं में पेपर आउट होने के बाद भी सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है और सरकारी मशीनरी खुद भर्ती परीक्षाओं के पर्चे बेच कर करोड़ो के वारे न्यारे कर रहे हैं इस शासन में दलित महिला युवा व्यापारी व उद्योगपति कोई भी सुरक्षित नहीं है दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट खख्शोट का खेल जारी है दहशतगर्दी का माहौल है अपराधी बेखौफ है और बिजली पानी पेट्रोलियम पदार्थ राजस्थान में सर्वाधिक वेट के कारण पूरे देश में सबसे महंगे हैं आने वाली 10 तारीख को जिला स्तर पर किए जाने वाले आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने हेतु आमजन को आह्वान करें तथा इस सरकार को अपनी ताकत का एहसास करा दें जिससे यह सरकार आम जनता को राहत देने पर विवश हो जाए,जनाक्रोश रैली में केकडी क्षेत्र से हजारों लोग भाग लेंगे। बैठक को केकड़ी प्रधान होनहार सिंह,जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी,पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर ने भी संबोधित करते हुए इस नाकारा सरकार के खिलाफ होने वाली जनाक्रोश विरोध प्रदर्शन रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु कार्यकर्ताओं का आवाहन किया जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त किया बैठक में महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशा कुमार व पूनम कंवर जिला मंत्री दमयंती जोशी महिला मोर्चा केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिता राठी,ललिता बारेठ,संगीता लोध,यशोदा बेरवा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत जिला महामंत्री देवव्रत सिंह,मण्डल महामंत्री रामबाबू सागरिया अर्जुन सिंह शक्तावत,कमल सांखला,गिरधर सिंह छाबड़िया,बद्री लाल पंवार,महेश शर्मा,कन्हैया लाल विजय,महावीर सेन,योगराज सिंह,पार्षद लोकेेेहश साहू,सुखलाल जाट,मिश्री लाल डसानिया,सुरेश साहू,केसी चौधरी,दशरथ साहू,सत्तू माली,महावीर साहू,रामदेव माली, बन्ना लाल जाट,हनुमान धाकड़,बलराज मेंहरचंदानी,सत्तू माली,मण्डल उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह, एस सी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजमल बैरवा, मण्डल संयोजक इन्द्रनारायण गुजर, दीपक मीणा, जय किशन, बनवारी लाल,बंटी माली,रोहित जांगिड़,शंकर लक्षकार, सुरेश बेरवा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।बैठक का संचालन महामंत्री रामबाबू सागरीय ने किया।

error: Content is protected !!