सुषील कंवर पलाड़ा के 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में त्रिस्तरीय पंचायतीराज सम्मेलन आयोजित किया जायेगा

जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा के 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में त्रिस्तरीय पंचायतीराज सम्मेलन आयोजित किया जायेगा
दिनांक 08.12.2021। जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा के 1 वर्ष के सफल कार्यकाल के पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 10.12.2021 को प्रातः 11ः15 बजे से जवाहर रंगमंच अजमेर में जिले का त्रिस्तरीय पंचायतीराज सम्मेलन आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस सम्मेलन में राज्य एवं जिला स्तर के करीब 1000 जनप्रतिनिधिगण जिनमे जिला परिषद सदस्यगण, प्रधानगण, पंचायत समिति सदस्यगण, सरपंचगण एवं जिला परिषद व अधीनस्थ पांचो विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे। जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा सम्मेलन में 25 जरूरतमंद दिव्यांगो को ट्राईसाईकिल का वितरण कर सम्मेलन की शुरूआत करेंगी। सम्मेलन में पांचो विभागो द्वारा 1 वर्ष में अपने-अपने विभाग की प्रगति से अवगत कराया जायेगा एवं संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जायेगी जिससे गांव के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभ मिले।

श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख द्वारा गरीब कन्या को विवाह हेतु दी गई आर्थिक मदद
दिनांक 08.12.2021। श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा जिला प्रमुख अजमेर ने प्रियंका चौहान पुत्री स्व. श्री जोरावर सिंह निवासी नाडा, मालातो की बेर, टॉटगढ के विवाह हेतु कन्यादान स्वरूप 11,000 की राषि भेंट दी एवं उनके आने वाले दाम्पत्य जीवन के लिये शुभकामनायें प्रेषित की। जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा द्वारा 11000 रूपये की राषि भंेटस्वरूप मिलने पर गरीब कन्या ने जिला प्रमुख का आभार प्रकट किया।

श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक का किया गया आयोजन
दिनांक 08.12.2021। श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मृतक आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति दिये जाने हेतु प्रकरण प्रस्तुत किया गया। जिसकी पालना में मृतक आश्रित पुष्पेन्द्र यादव पुत्र स्व. श्री कैलाष चन्द यादव को वाहन चालक एवं गीता कुमारी पत्नी स्व. श्री मुकेष बागोटिया को कनिष्ठ सहायक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दिये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2016 एवं 2018 के अन्तर्गत चयनित प्रथम एवं द्वितीय स्तर के अभ्यर्थियों का 2 वर्ष का परिवीक्षाकाल पूर्ण होने पर उनके स्थाईकरण किये जाने की अभिषंषा समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई जिसकी पालना में 53 अध्यापको का स्थाईकरण किये जाने का निर्णय लिया गया। कनिष्ठ लिपिक सीधी भर्ती 2013 के अन्तर्गत न्यायालय, जोधपुर में दायर याचिका एस.बी.रिट 12278/21 प्रषान्त पारचा बनाम व अन्य में पारित निर्णय दिनांक 05.09.2021 के क्रम में प्रषान्त पारचा को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति दिये जाने एवं जिला परिषद (ग्रा.वि.प्र.) में 1 वरिष्ठ सहायक के रिक्त पद पर रिखब चन्द्र जैन, कनिष्ठ लिपिक को पदोन्नति दिये जाने संबंधी प्रकरण की लघु त्रिटुओ को पूर्ण कर आगामी जिला स्थापना समिति की बैठक में रखने का निर्णय लिया गया।

श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख की अध्यक्षता में जनसुनवाई कर पहुंचाई गई आमजन को राहत
दिनांक 08.12.2021। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में दिवस बुधवार दिनांक 20.10.2021 को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में सदैव की भांति प्राप्त प्रकरणो की प्रकृति अनुसार कार्यवाही कर आमजन को तत्काल राहत पहुंचाने का कार्य किया गया। जनसुनवाई में अधीनस्थ विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रार्थी सत्यनारायण शर्मा, जिला मंत्री, राजस्थान षिक्षक संघ अजमेर ने अन्य जिलो की भांति अजमेर जिले के षिक्षको को भी 9 वर्षीय ए.सी.पी. का लाभ दिलवाने के उद्देष्य हेतु ए.सी.पी. आदेषो का वितरण करने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा ने जिला षिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक षिक्षा को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। प्रार्थी जीवन सिंह निवासी तिलोरा, पुष्कर ने अवगत कराया कि तिलोरा के सरपंच समंदर सिंह रावत द्वारा बिना मौका कमेटी व ग्राम सेवक की सहमति के अनियमित रूप से अवैध पट्टे जारी किये जा रहे है। सरपंच समंदर सिंह रावत पट्टो से संबंधित रिकॉर्ड ग्राम पंचायत कार्यालय के स्थान पर अवैध रूप से अपने घर पर रखते है। अतः प्रार्थी ने ग्राम पंचायत तिलोरा से जारी अनियमित पट्टो की जॉच कराने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। प्रार्थी सुनीत शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी, जवाजा ने अवगत कराया कि प्रार्थी की सेवा पुस्तिका आज दिनांक तक श्रीनगर से पूर्ण करके अजमेर ग्रामीण नही पहुंचाई गई है। सेवा पुस्तिका के अभाव में 4 माह से वेतन नही मिला है जिस कारण काफी परेषानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। प्रार्थी मिश्री निवासी रूपनगर, ब्यावर ने अवगत कराया कि मूलाराम पटवारी, प्रभुसिंह रावत गिरदावर, सुरेन्द्र सिंह पटवारी, ग्राम सेवक रूपनगर, विक्रमसिंह, रज्जाक मास्टर साहब, रमजान हैड कॉन्सटेबल ब्यावर सदर व लादू राम हैड कॉन्सटेबल पुलिस थाना ब्यावर सदर ने मिलकर न्यायालय के स्टे के बावजूद प्रार्थी की पुष्तैनी भूमि में घूसकर 50 फीट कच्ची दिवार तोड़ दी है और यह सब उन्होने पारस पंच कॉग्रेस विधायक प्रत्याषी व तहसीलदार व पूर्व सरपंच सम्मा के कहने पर यह गैर कानूनी कार्य किया है। प्रार्थी ने अतिक्रमण करने वालो के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कराकर अतिक्रमण हटवाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। प्रार्थी प्रकाष सिंह रावत, एडवोकेट, बूबानी ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत बूबानी में स्वीकृत 40 घरो की हथाई में सार्वजनिक स्थान पर चारदीवारी, हॉद एवं गेट निर्माण कार्य बूबानी के सरपंच एवं सचिव की लापरवाही के चलते आज दिनांक तक शुरू नही हो पाया है। प्रार्थी ने दोषियो के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं उक्त कार्य को शीघ्र ही शूरू करवाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। प्रार्थी पुखराज जाट निवासी मसूदा घर के सामने से विद्युत पोल हटवाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा ने सहायक अभियंता विधुत विभाग ब्यावर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। प्रार्थी जयराम यादव, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत कालानाड़ा ने कालानाड़ा में हुये निर्माण कार्यो की जॉच के संबंध में निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। प्रार्थी रामलाल ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत बडली के सरपंच, सचिव द्वारा प्रार्थी को परेषान किया जा रहा है उस पर बाड़ा खाली कराने का दवाब बनाया जा रहा है जो उसका स्वयं का है। अतः प्रार्थी ने बाड़े का पट्टा दिलवाने एवं सरपंच एवं सचिव के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया हैं। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा ने विकास अधिकारी भिनाय को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। समस्त ग्रामवासी हटूण्डी ने अवगत कराया कि रेगरान बस्ती में पानी की टंकी के सामने वाला पुष्तैनी रास्ते पर सायर पुत्र मोहम्मद हैदर द्वारा अतिक्रमण करके रास्ते को बंद कर दिया गया है। अतः ग्रामीणो ने रास्ता पुनः खुलवाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया।
बैठक में श्री गौरव सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्री मुरारी लाल वर्मा, अति.मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्री प्रफुल्ल चौबीसा, अतिरिक्त निदेषक समाज कल्याण विभाग, श्रीमती पुष्पा सिंह जिला आयोजना अधिकारी, श्री अरूण कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला षिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक षिक्षा, अजमेर, श्री अनिल अरोड़ा, सहायक अभियन्ता, श्री धारू सिंह चौहान, वरिष्ठ लेखाधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्रीमती आरती यादव, अति. निदेषक (कृषि), श्री कबीर अख्तर, अधिषाषी अभियंता (नरेगा), जिला परिषद, अजमेर श्री हरीष वरनजानी, अधिषाषी अभियन्ता (निर्माण), जिला अजमेर, श्रीमती मंजु षिवनानी, सांख्यिकी निरीक्षक, महिला एवं बाल विकास विभाग, अजमेर, डॉ. के.के.सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अजमेर, डॉ. सम्पत सिंह जोधा अतिरिक्त चिकित्सा अधिकारी, विकास अधिकारी, मधुसूदन रतनू, सम्पत गोदारा, ताराचन्द, सुधीर कुमार पाठक, दिलीप जडवानी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!