मजबूत लोकतंत्र की पहचान -हर पात्र का हो मतदाता सूची में नाम

केकड़ी 8 दिसंबर (पवन राठी)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है जो 10 दिसंबर तक चलेगा। 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाला प्रत्येक व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम जुडवा सकता है।
उपखंड अधिकारी विकास पंचोली ने बताया कि मताधिकार एक अमूल्य अधिकार है ।प्रत्येक मतदाता को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जुड़वाकर लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए। नाम जुड़वाने के लिए जरूरी नही की वह निर्वाचन कार्यालय आये ।अपने बी एल ओ के माध्यम से विभिन्न एप्प
के माध्यम से अपना नाम हर पात्र व्यक्ति जुड़वा कर लोकतंत्र को मजबूत कर सकता है।
निर्वाचन विभाग द्वारा इसके लिए एक स्लोगन भी जारी किया गया है
“मजबूत लोकतंत्र की पहचान -हर पात्र का हो मतदाता सूची में नाम”
उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली ने अपील की है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा कर लोकतंत्र की मजबूती के इस महायज्ञ में अपनी आहुति दे।

error: Content is protected !!