
श्री हेमसिंह शेखावत ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल को इस रैली के लिए अजमेर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है।
इसी तरह सातों संभाग में अलग अलग संभाग प्रभारी व सेवादल की 45 जिला इकाइयों पर जिला संयोजक मनोनीत किये गए हैं।
श्री हेमसिंह शेखावत ने सभी संभाग प्रभारियों व जिला संयोजकों को निर्देश दिए हैं कि अपने अपने प्रभार क्षेत्र वाले जिलों में जाकर जिलाध्यक्ष, वहां के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष आदि से संपर्क कर रैली में पहुंचने वालों की संख्या निर्धारित कर उनके लिए साधनों आदि की सम्पूर्ण जानकारी कर 9 दिसम्बर शाम तक सारी सूचनाएं प्रदेश मुख्यालय को प्रेषित करें।