आज दिनांक 08 दिसम्बर 2021 – वार्ड 44 भजनगंज क्षेत्र में शिव मंदिर के पास वाली गली में रोड पर नगर निगम द्वारा 10 लाख के विकास कार्य का शुभारंभ वार्ड पार्षद द्रौपदी कोली द्वारा किया गया।
यह जानकारी देते हुए पार्षद द्रौपदी कोली ने वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड में विकास कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी चाहे मुझे अजमेर विकास प्राधिकरण, निगम या अन्य किसी और विभाग से राषी लानी पड़े। वार्ड में समुचित विकास कराना ही हमारा परम उद्देष्य है। कुछ माह पहले लॉकडाउन रहा तत्पश्चात सरकारी प्रक्रिया टेंडर इत्यादि में समय लगा लेकिन अब आवश्यक विकास कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कुछ गलियों में सीवरेज कराने के पश्चात् सड़क व नाली का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा। इसी के चलते आज स्थानीय पार्षद द्रोपदी कोली के द्वारा वार्ड में करीब 10 लाख रूपये के विकास कार्य का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्य से समस्त वार्ड वासियों में भी खुषी है।
इस अवसर पर राकेश मिश्रा, दक्ष नोनिया, मुकेश टेलर, राजेंद्र कुमार, हरिप्रसाद जाटव, सोनू, उमा, दीपमाला, पुष्पा टेलर, राजू विश्वजीत, हरीश कुमार ठेकेदार खींची सहित इत्यादि स्थानीय निवासी गण मौजूद थे।
(द्रोपदी कोली)
9351329069