हल्ला बोल धरना प्रदर्शन में अंराई व बोराडा मंडल से आऐंगे हजारों कार्यकर्त्ता

अजमेर 8 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के अरांई और बोराडा की बैठक का संयुक्त तत्वाधान में आयोजन हुआ। बैठक का आयोजन अलख जी महाराज काकलवाडा में हुआ। मां भारती, दीनदयालजी उपाध्याय, मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
मंडल अध्यक्ष राम सिंह राठौड़ ने बताया कि मंडल प्रभारी कंवल प्रकाश किशनानी ने बूथ संरचना पर जोर देते हुए उसको पूर्ण करने की जानकारी दी। हल्ला बोल कार्यक्रम में आजाद पार्क पर दिनांक 10 दिसम्बर को अधिक से अधिक आने की योजना बनाई।
प्रभारी दीपक सिंह राठौड़ ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 10 तारीख को राज्य सरकार की कुनीतियों के विरुद्ध राज्य के सभी जिला मुख्यालयों के साथ अजमेर जिला मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें अरांई और बोराडा मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को अधिकाधिक संख्या में पहुँचना है।
इस अवसर पर प्रधान सीता शैतान पूनिया, बोराडा मंडल अध्यक्ष चेतन चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार भंडिया, मंडल महामंत्री शिवराज उदय, गोविंद सिंह देवरिया, डीआर नाथू नुवाद, सीआर सुरता महावीर जैवल्या, हरदयाल जाखड़, रामदेव बाज्या, गोपी लाल मेवाड़ा, युवा मोर्चा के नवीन सिंह, कन्हैयालाल टेलर, अनिल पाराशर, बंटी चौधरी, प्रदीप चौधरी, नवल किशोर सैनी, हरेंद्र चौधरी, रामदेव चौधरी, नवल-किशोर सेनी, रामाकिशन माली, रामसिंह नायक, किशनलाल बैरवा सरपंच प्रतिनिधि, कानसिंह राठौड़, लक्ष्मणसिह राठौड़, भंवरलाल भादा, जगदीश घासल, हरीराम चौधरी, नारायण जांगीड़, लादू राम भामोलाव, दिलीप सिंह भोगादित, ताराचंद किराडिया, भवरसिंह राजावत, सहित अनेक पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता मौजूद थे।

कंवल प्रकाश किशनानी
मंडल प्रभारी अराई,
9829070059

error: Content is protected !!