अजमेर ! भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत एवं अन्य सैन्य कर्मियों हेलीकॉप्टर दुखान्तिका में आकस्मिक निधन पर कांग्रेसियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर फकरे मोइन महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल आरिफ हुसैन विजय नागोरा सचिव सागर मीणा पार्षद कपिल सारस्वत हेमंत जोधा नितिन जैन ने आदि ने जनरल रावत के आकस्मिक निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि जनरल रावत ने एक सैन्य अधिकारी के रूप में बेहतरीन कार्य किया था एवं सर्जिकल स्ट्राइक के वहां निर्णायक थे।