त्रिस्तरीय पंचायतीराज सम्मेलन में अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढा

अजमेर दिनांक 09.12.2021। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख अजमेर के पदभार ग्रहण को दिनांक 10, दिसम्बर 2021 को सफल 1 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है जिसे जिला परिषद परिवार द्वारा हर्षोउल्लास से त्रिस्तरीय पंचायतीराज जनप्रतिनिधि सम्मेलन के रूप में दिनांक 10.12.2021 को प्रातः 11ः15 बजे से जवाहर रंगमंच अजमेर में मनाया जायेगा। जिले के त्रिस्तरीय पंचायतीराज सम्मेलन में श्री राजेन्द्र सिंह गुढा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, राजस्थान सरकार रहेगें अतिथि। आयोजन की शुरूवात श्री राजेन्द्र सिंह गुढा, मंत्री राजस्थान सरकार, श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख अजमेर एवं श्री भंवर सिंह पलाडा, समाजसेवी द्वारा 25 जरूरतमन्द द्विव्यागों को ट्राईसाईकिल वितरित कर की जायेगी। सम्मेलन में माननीय अतिथि, विषिष्ट एवं अध्यक्ष द्वारा मृतक आश्रित पुष्पेन्द्र यादव पुत्र स्व. श्री कैलाष चन्द यादव को वाहन चालक एवं गीता कुमारी पत्नी स्व. श्री मुकेष बागोटिया को कनिष्ठ सहायक के पद पर अनुकम्पात्मक नियुक्ति आदेष किये जायेगें प्रदान । जिला परिषद अजमेर एवं अधीनस्थ विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री प्रफुल्ल चौबीसा, उपनिदेषक समाज कल्याण विभाग अजमेर, श्री विजय सिंह, विकास अधिकारी, अजमेर ग्रामीण, श्री देवेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रधानाध्यापक, श्री रामविलास जागिड, प्रधानाध्यापक, डा राकेष कटारा, प्रधानाध्यापक, श्री षिवराज चौधरी, ग्रामविकास अधिकारी, ग्रापं दौराई, श्री हंसराज, अति. प्रषासनिक अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग अजमेर, डा हर्षा खोरवाल, एपिडेमियोलोजिस्ट, श्री नन्दकिषोर, वरिष्ठ सहायक, जिला परिषद अजमेर, श्री राजेष आचार्य, कनिष्ठ सहायक, जिला परिषद अजमेर, श्री सांवरा, मेट ग्राम नागोला, श्री भागचन्द बैरवा मेट, ग्राम पाटन को माननीय अतिथिगण द्वारा प्रषस्ति-पत्र व स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया जायेगा । कार्यक्रम में जिला परिषद अजमेर की दैनन्दिनी एवं जिला प्रमुख द्वारा किये गये जनकल्याणकारी कार्यो की स्मारिका का किया जायेगा विमोचन। इस सम्मेलन में राज्य एवं जिला स्तर के करीब 1000 जनप्रतिनिधिगण जिनमे जिला परिषद सदस्यगण, प्रधानगण, पंचायत समिति सदस्यगण, सरपंचगण एवं जिला परिषद व अधीनस्थ पांचो विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे।

दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!