महंगाई हटाओ महारैली में सेवा दल के 400 कार्यकर्ता पहुंचने की तैयारी

अजमेर जिला देहात कांग्रेश सेवा दल की महंगाई हटाओ महारैली की तैयारियों को लेकर अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई बैठक में महंगाई को लेकर सेवादल के कार्यकर्ताओं और महारैली में जाने वालेकार्यकर्ता उपस्थित हुए बैठक में प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के आदेशानुसार अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा जयपुर में आयोजित महारैली में अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल सभी विधानसभाओं के 400 सेवा दल कार्यकर्ता पहुंचने की तैयारी की रूपरेखा तैयार की गई महंगाई हटाओ महारैली में पहुंचने के लिए केकड़ी ,मसूदा ,विजय नगर,नसीराबाद, किशनगढ़,पुष्कर,अजमेर ग्रामीण,से बसों,कारों ,जीपों से रवाना होकर जयपुर में विद्याधर नगर स्टेडियम सभा स्थल पर पहुंचेंगे | बैठक में कौरोना पर विशेष ध्यान देते हुए रैली में जाने वाला हर कार्यकर्ता वैक्सिंग युक्त होगा और मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है | बैठक में जितेंद्र चौधरी ,छोटू सिंह रावत, विकास मीणा, विवेक कड़वा ,विजय नागोरा ,मान सिंह रावत सरपंच , राकेश मेवाड़ा ,बाल किशन, मनोज दत्त शर्मा, राजेंद्र जैवलिया ,रजाक खान, रामलाल नगवाड़ा ,सुरेश पाराशर ,ओम प्रकाश सहित अनेक सेवा दल कार्यकर्ता उपस्थित रहे|
जय शंकर चौधरी ,
जिला अध्यक्ष ,
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल
9414002006

error: Content is protected !!