125 व्यक्तियों को शुद्ध एवं सात्विक भोजन की सेवा

सुश्री खुशी कुलश्रेष्ठ के जन्मदिन पर दी सेवा
लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा अजमेर जिले का सबसे बड़े राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में अपने रोग का उपचार कराने वाले मरीज उनके परिजन एवम अन्य जरूरतमंद एक सौ पच्चीस व्यक्तियों को क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी के संयोजन में शुद्ध एवम सात्विक भोजन की सेवा दी गई
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि क्लब के द्वारा किए जा रहे सामाजिक सरोकारों के सहयोगी श्री प्रशांत कुलश्रेष्ठ ने अपनी सुपुत्री सुश्री खुशी कुलश्रेष्ठ का जन्मदिन बहुत ही सादगी से मनाते हुए सहयोग किया
कार्यक्रम संयोजक क्लब के पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी ने बताया कि इस अवसर पर श्री प्रशांत कुलश्रेष्ठ एवम श्रीमती रूपल जैन आदि ने सहयोग दिया
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव

error: Content is protected !!