केकड़ी सहित क्षेत्र में आधार नामांकन व अद्यतन हेतु आवेदन आमंत्रित

केकड़ी 21 दिसम्बर(पवन राठी)
केकडी क्षेत्र में आधार सीडिंग सेंटर प्रारम्भ करने हेतु आवेदन मांगे गए है।उपखण्ड अधिकारी व अध्यक्ष ब्लॉक स्तरीय आधार कमेटी केकडी विकास पंचोली ने बताया कि केकड़ी व सावर के ग्राम कादेड़ा कणोंज, पारा बघेरा, मेवदाकला, घटियाली,पिपलाज मैहरुकला सावर के कार्यालय राजीव गांधी सेवा केंद्र पर तथा केकड़ी नगर पालिका क्षेत्र हेतु पूर्व तहसील कार्यालय पर आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्य हेतु रजिस्ट्रार (सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग) के अधीन नामांकन एजेंसी(राजकाम्प इम्फोसिस्टम लिमिटेड) द्वारा एक ऑपरेटर को यूआईडीएआई नई दिल्ली से आधार(पंजीकरण एवं अपडेट) विनियम 2016 के अनुसार कार्य करने हेतु आईडी/क्रिडेंशियल जारी कराई जानी है, इस हेतु पात्र व्यक्ति नामांकन आपरेटर के रूप में यूआईडीएआई नई दिल्ली एवं सूचना एवं प्रौद्योगिकी और संचार विभाग राजस्थान द्वारा निर्धारित निर्बंध एवं शर्तों के अनुसार कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रपत्र में 31 दिसंबर तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। पात्रता एवं अन्य शर्तें जिले की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

error: Content is protected !!