आज का राशिफल व पंचांग : 22 दिसंबर, 2021, बुधवार

राजेन्द्र गुप्ता
22 दिसम्बर : सकट चौथ व्रत आज।
23 दिसम्बर : किसान दिवस आज।
23 दिसम्बर, 2000 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर बदलकर कोलकाता किया गया।

आज का राशिफल
****************
22 दिसंबर, 2021, बुधवार
===================
मेष राशि : आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। सेहत के नजरिए से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने का प्लान कैंसिल हो सकता है। बाहर रह रहे बच्चे अचानक घर आ सकते हैं।

वृषभ राशि : नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। कार्यस्थल पर बड़े अधिकरियों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से टल रही पदोन्नति मिल सकती है।

मिथुन राशि : आज किसी भी नए काम में हाथ न डालें। माता की तबियत को लेकर चिंतित रहेंगे। नौकरी करने वाले लोग ऑफिस की गुटबाजी से बचें। व्यापार में विपरीत परिस्थितियों से जूझना पड़ सकता है।

कर्क राशि : पिता से किसी जमीन को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज किसी फैसले पर न आएं। आध्यात्मिक कार्यों के प्रति लगात रहेगा। कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि : पत्नी के साथ ससुराल को लेकर विवाद होने की संभावना है। किसी विवाद के चलते कोर्ट कचहरी में फंस सकते हैं। सामाजिक कार्यों में यश मिलने वाला है।

कन्या राशि : मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। जिसकी वजह घर के सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। पत्नी कोई खास बात बता सकती है। कोई अच्छा काम सफल होगा। यात्रा में सावधान रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि : संतान की तबीयत चिंता का कारण बनेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा गुजरेगा। पिता से वित्तीय मदद मिलेगी। किसी साथी से कर्ज लेना पड़ सकता है। आज किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। यात्रा से धन हानि होगी।

वृश्चिक राशि : मन विचलित हो सकता है। किसी भी डॉक्यूमेंट्स पर बिना सोचे समझे हस्ताक्षर न करें। बड़ा नुकसान होने के योग हैं। धन-हानि की संभावना है। छोटे भाई से विवाद हो सकता है। यात्रा का योग है।

धनु राशि : आय बढ़ाने के लिए नौकरी पेशा लोग आज किसी भी बिजनेस में निवेश न करें। सेहत को लेकर निश्चिंत रहेंगे। सामाजिक कार्यों में योगदान बढ़ाएंगे। कार्य में सफलता मिलने वाली है। भाई-बहनों से अच्छा संबंध रहने वाला है।

मकर राशि : माता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। घर के किसी सदस्य से आपसी कलह हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में दिक्कत आएगी। आंखों से संबंधित समस्या परेशान करेगी। शेयर बाजर में पैसा लगाने से बचें।

कुंभ राशि : मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। किसी खास साथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मायके से कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। मन में आध्यात्मिक विचार आएगा। कार्यस्थल पर अच्छा माहौल रहेगा।

मीन राशि : धन के लोभ में फँसने से नुकसान होगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धार्मिक गतिविधि में धन खर्च होगा। परिवार के सदस्यों से मतभेद हो सकता है। पूंजी निवेश से बचकर चलना होगा।

आज का पंचांग
===========
22 दिसम्बर, 2021
*****************
तिथि तृतीया 16:54
नक्षत्र पुष्य 24:45
करण विष्टि 16:54
बव 29:45
पक्ष कृष्ण
योग ऐन्द्र 12:01
वार बुधवार
सूर्योदय 07:09
सूर्यास्त 17:29
चन्द्रमा कर्क
राहुकाल 12:19 – 13:36
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1943 (प्लव)
मास पौष
शुभ मुहूर्त
अभीजित कोई नहीं

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076

error: Content is protected !!