केकड़ी 26 दिसंबर(पवन राठी)। लायंस क्लब केकड़ी व डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 14 नवंबर को शिविर में हुए 74 ऑपरेशन में से 64 मरीजों को चश्मे वितरण किए गए । लायंस क्लब केकड़ी के प्रशासक लायन दिनेश गर्ग ने बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष लायन बृजेश गुप्ता ,क्लब के अध्यक्ष लायन एस एन न्याति,कोषाध्यक्ष लायन जगदीश फतेहपुरिया, सह कोषाध्यक्ष लायन विनय पांड्या द्वारा 74 में से 64 मरीजों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए । क्लब सचिव लायन निरंजन चौधरी ने बताया कि 14 नवंबर को जांच कर 15 नवंबर को ऑपरेशन कर 9 दिसंबर को चश्मे का नाप लेकर आज सभी मरीजों को चश्मे वितरण किए गए । शेष रहे मरीज हमारे लायंस भवन में आकर के चश्मे ले सकते है । लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष एस एन न्याति ने बताया कि आगामी निशुल्क कैंप नए साल में 9 जनवरी 2022 को रविवार को लगाया जाएगा ।