पृथ्वीराज चौहान शूटिंग चैम्पियनशिप उद्घाटन समारोह 27 दिसम्बर को

अजमेर 26 दिसम्बर। सातवीं अखिल भारतीय सम्राट पृथ्वीराज चौहान मेमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन स्मारक की 25वीं वर्ष गांठ के उपलक्ष में सोमवार 27 दिसम्बर को प्रात 9.30 बजे से लोहागल रोड़ स्थित ग्लोबल कॉलेज के पीछे करणी स्पोटर्स शूटिंग एण्ड एडवन्चर्स अकादमी पर किया जाऐगा। यह प्रतियोगिता 31 दिसम्बर तक आयोजित होगी। जिसमें देश भर से अनेका अन्तर्राष्ट्रीय एवं युवा ख्याती प्राप्त निशानेबाज भाग लेने के लिए अजमेर पहुंच गए है। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं राजस्थान धरोहर संरक्षण प्रोन्नाति प्राधिकरण के पूर्व चैयरमेन श्री ओंकारसिंह लखावत होंगे।
आयोजन सचिव हिम्मत सिंह राठौड़ ने बताया कि इसमें देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 500 छात्र/छात्राऐं/पुरूष व महिला प्रतियोगी भाग ले रहे है। पंाच दिवसीय इस प्रतियोगिता में अनेक पुरूष एवं महिला सहित जूनियर वर्ग में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर भाग लेगें, इस प्रतियोगिता में पुरूष, महिला, यूथ, जूनियर एवं जूनियर वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।
राठौड़ ने बताया कि एयर राइफल एवं पिस्टल के व्यक्तिगत एवं टीमें मुकाबले होगें, प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को एक लाख रुपये से भी अधिक नगद इनामी राशि के साथ-साथ ट्राफियां प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिता के सह संयोजक विनीत लोहिया के अनुसार इसमें प्रति वर्ष की भांति इस बार भी दिल्ली, हरियाण, पंजाब, उत्तरप्रदेश, बिहार, उतराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश एवं मेजबान राजस्थान के शूटर भाग लेने अजमेर आ रहे है। प्रतियोगिता में लिटिल चैम्प (12 वर्ष तक), यूथ (18 वर्ष तक), जूनियर (21 वर्ष तक), सीनियर (21 वर्ष से अधिक) के साथ विकलांग, वरिष्ठ नागरिक (40 से 80 वर्ष) तथा पत्रकारों एवं वकिलों के लिए मुकाबले होगें।
प्रतियोगिता के जानकारी देते हुए कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में राजस्थान राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गिरधर प्रताप सिंह व सचिव श्री शशांक कोरानी, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर हेतु चयनीत कृष्णा सिंगोदीया, धेर्यवीर मेहरडा, रूद्रप्रताप सिंह, प्रेरणा सिंगोदिया, यशवनी राजावत, अभिलाषा राठौड, मैना चौधरी, अरविन्द सिंह शेखावत, अश्वनी शर्मा, रूद्राक्ष दाधीच, प्रियांशु तंवर, कशीश राठौड़, आर्यप्रतापसिंह राठौड़ आदि का सम्मान किया जाएंगा। सभी प्रतिभागियों के लिए आयोजन समिति की ओर से ठहरने एवं भोजन व्यवस्था की गई है। इसमें निर्मल सिंह कोडिनेटर तथा मनोज शर्मा रंेज ऑफिशियल होगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह सोमवार 27 दिसम्बर को प्रातः 10ः00 बजे होगा। अधिक जानकारी के लिए इन नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता है-8800613607, 7976073609, 7976047189
कंवल प्रकाश किशनानी
विनीत लोहिया
हिम्मत सिंह राठौड़

error: Content is protected !!