सेवादल का 99 वां स्थापना दिवस दल दिवस के रूप में बनाया।
आज दिनांक 26 दिसंबर 2021 -राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला विंग द्वारा राबडिया मोहल्ले में सेवादल का 99 स्थापना दिवस दल दिवस के रूप में मनाया गया
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष द्रौपदी कोली कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा सेवादल का कांग्रेस में एक महत्वपूर्ण स्थान है पूर्व में स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी वश्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के समय में कई महत्वपूर्ण निर्णय सेवा दल के वरिष्ठ नेताओं द्वारा लिए जाते थे उन्हीं के बनाए गए कार्यक्रमों को कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता था श्री लाल जी देसाई ने सेवा दल की कमान जब से संभाली है सेवादल एक नई ऊर्जा और वेग के साथ पूरे देश में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है हम शीघ्र ही राजस्थान में प्रत्येक वार्ड और ब्लॉक में अपने कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करने में सफल होंगे आज कार्यकर्ता अपने आपको गौरवान्वित महसूस करने लगा है और वह दिन दूर नहीं जब सेवादल अपनी पूर्व की भाती महत्वपूर्ण भूमिका में कांग्रेस संगठन में अपने स्थान रखेगा आज सेवा दल के गठन को 98 साल हो चुके हैं 99 वर्ष को हम आज दल दिवस के रूप में बना रहे हैं व वरिष्ठ नेता रामबाबू शुभम ने कार्यकर्ताओं को अपने समय के कुछ अविस्मरणीय पलो को साझा किया। उस जमाने की सेवादल की भूमिका से कार्यकर्ताओं का अवगत कराया। विजय नागोरा ने सेवादल संगठन के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया ।
इस अवसर पर पार्षद श्याम प्रजापति सहित सेवादल कार्यकर्ता उर्मिला तोषनीवाल, सुनीता, ममता, दिनेश कुमार टेंट सुनील कुमार मनोज गोठवाल मुकेश टेलर हरिप्रसाद जाटव, धीरज बुंदेल, लाजवंती लता डाबरा, पुष्पा ट्रेलर, स्नेह लता अग्रवाल, शांति, उषा, गायत्री, पूर्णिमा, जय श्री, विश्वजीत, राजेंद्र सोनी व कमला इत्यादि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।
इस अवसर पर महिलाओं के पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में चम्मच रेस, जलेबी रेस, सुई धागा, कुसी रेस, इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए गए।