कोटा शहर के गणेश नगर भाजपा मण्डल में भ्रष्टाचारी ढूंढो अभियान का शुभारम्भ करेंगे दिलावर

कोटा, 26 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के रामगंजमण्डी विधायक मदन दिलावर ने सरकारी तंत्र और विभागों मंे बढते भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए जन आंदोलन आरम्भ करने की घोषणा की है जिसके तहत् दिनांक 29.12.2021 को कोटा शहर के गणेश नगर भाजपा मण्डल से शुरूआत की जायेगी।
दिलावर ने इस अभियान के लिए गणेश नगर भाजपा मण्डल में पुनीत राठौर को संयोजक नियुक्त किया है। इस अभियान की शुरूआत नगर विकास न्यास कार्यालय कोटा से की जावेगी। दिनांक 29.12.2021 को दोपहर 2ः30 बजे गणेश नगर भाजपा मण्डल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता न्यास कार्यालय के सामने एकत्रित होंगे जहां इस अभियान की शुरूआत की जाकर ‘‘भ्रष्टाचारी ढूंढो अभियान’’ अन्तर्गत उन भ्रष्ट अधिकारी एवं कर्मचारियों का पर्दा फाश कर जनता के सामने उनके भ्रष्ट आचरणों को उजागर किया जावेगा।
दिलावर ने यह भी कहा कि दिनांक 29.12.2021 को प्रातः 9ः30 बजे गणेश नगर भाजपा मण्डल अन्तर्गत ‘‘अटल जी खेल-कूद प्रतियोगिता’’ का आगाज भी किया जावेगा। इस कार्यक्रम के मण्डल संयोजक प्रहलाद गौत्तम को नियुक्त किया गया है। खेल-कूद प्रतियोगिता में महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी को रखा जाकर रस्काकसी व कुर्सी दौड जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे और प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया जावेगा। दिलावर ने सभी कार्यकर्ताओं का आवाहान् किया है कि इन कार्यक्रमों में बढ-चढकर हिस्सा लें और राष्ट्रीय/प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों को सफल बनावें।

error: Content is protected !!