राम का नहीं वो किसी काम का नहीं…,

अजमेर 26 दिसम्बर। सोसायटी फॉर ऑनलाइन प्रमोशन ऑफ नीओ सोशल एक्टिविटीज सपना संस्था के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय श्री जी आर भारद्वाज जी व स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी जी भारद्वाज की पुण्य तिथि और मृदुल भारद्वाज के जन्म दिवस पर आयोजित एक शाम भगवान श्री राम के नाम कवि सम्मेलन में कवियों ने शानदार रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। छोटे-छोटे बच्चों को कवि सम्मेलन के इस बड़े मंच पर आप तो विश्वास के साथ कविता सुनाते हुए देख दर्शक रोमांचित हो गए। माल रोड स्थित गॉड समाज के भवन में शनिवार को हुए इस कवि सम्मेलन में कोटा के 12 वर्ष के बाल कवि पार्थ शर्मा ने धार्मिक और देशभक्ति कविताओं की जब एक के बाद एक प्रस्तुति दी तो श्रोता उसे एकटक देखते हुए देर तक तालियां बजाते रहे। शर्मा ने वहां बैठे हर एक श्रोता का दिल जीत लिया। छोटे से बच्चे के आत्मविश्वास के साथ काव्य प्रस्तुति जबरदस्त रही। उल्लेखनीय है कि हाल ही 28 नवंबर को पार्थ शर्मा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष ऋषिकेश में कविता पाठ किया था। पार्थ ने भगवान श्री राम की शक्ति पूजा पुलवामा अटैक व सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर रचनाएं सुनाकर लोगों का दिल जीत लिया। मां पर पंक्ति सदविचारों का भंडार मन की भोली होती है मां, बचपनी हरकतों को बचाने वाली हाजमे की गोली होती है मां खूब सराही गई। पिता पर उनकी पंक्ति प्यार का साकार रूप हिमालय सा विशाल है, सागर में लहरे जितनी उतना उसका विस्तार है को भी खूब तालियां मिली स सीडीएस बिपिन रावत पर उन्होंने सुनाया जल में थल में और गगन में जय जयकार तुम्हारी, भारत की जन जन के मन में जय जय कार तुम्हारी।
प्रिया सांगवा ने सारा जग है प्रेरणा प्रभाव सिर्फ राम है भाव सूचिया बहुत है भाव सिर्फ राम है कविता की प्रस्तुति दी। जिसकी पंक्ति सिद्ध कुछ हुए ना दोष, दोष सारे टल गए। सीता आग में ना जली, राम जल में जल गए। पंक्ति पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। पुष्कर की दीक्षा शर्मा ने भगवान श्री राम की बहन शांता से जुड़ी कविता रघुकुल नंदिनी की प्रस्तुति दी। जिसमें उन्होंने बताया कि दशरथ जी को पुत्र रत्न की प्राप्ति हेतु राजकुमारी शांता ने किस प्रकार एक ऋषि से विवाह कर अपना पुत्री धर्म निभाया। उन्होंने रामास्टकम की भी प्रस्तुति दी। मुकेश आर्य ने कहां हो बाबूजी अम्मा तुम्हें सब याद करते हैं, यह टुकड़े जिगर की आंखों के तारे याद करते हैं। गीत की भावमय प्रस्तुति दी स जन्मदिन की तुमको दिल से बधाई जियो तुम हजारों साल दुआ यह हमारी भी प्रस्तुत किया स उन्होंने युग युग का संकल्प अटल था, मुझ में मेरा राम प्रबल था। पग पग पर जिसकी मर्यादा देकर थोड़ा ले गई ज्यादा स भोर नैन भर लाई आंसू , पीड़ा लाई शाम स सिया तेरा अभीशापित है राम गाकर राम भक्ति की स हिसामुद्दीन खान ने भगवान श्री राम की कविता गाकर दर्शकों से खूब तालियां बजवाई। उनकी पंक्तियां मानवता का पाठ पढ़ाने पुरुषोत्तम अवतार लिया दशरथ नंदन तुमको वंदन जीवो पर उपकार किया, सराही गई। उन्होंने मेरे राम मेरे घनश्याम अपने चरणों में दे दो स्थान कविता भी प्रस्तुत की। दीक्षा मंगलानी ने खुला आसमान कविता सुनाई। इसके अलावा वह राम है वह राम है राम नहीं दुनिया वालों वह राम तो हिंदुस्तान है। गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। छोटे-छोटे बच्चे भावार्थ सिंह और देवर्थ सिंह ने हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की यह रामायण है पुण्य कथा श्री राम की , सुनाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया स छोटी बच्ची मान्यता भार्गव ने केवट की उतराई की खूबसूरत प्रस्तुति दी। उनके पंक्ति जब मेरी बारी आए तो मुझे भवसागर पार करा देना तब तक उधार रही मेरी उतरआई बहुत सराही गई। नन्ही बालिका भूमिका शर्मा ने भारत के जल पवन तन माटी में में पढ़ता हूं , प्रभु तेरा उपकार कि मैं भारत में रहता हूं गाकर भारत माता की वंदना की स मधु भारद्वाज ने भी कविता प्रस्तुत की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित चित्रकूट धाम पुष्कर के महंत पाठक महाराज ने प्रारंभ में मां सरस्वती, भगवान श्री राम दरबार, स्वर्गीय श्री जी आर भारद्वाज जी व श्रीमती कमला देवी जी भारद्वाज के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया स उन्होंने कहा की भारद्वाज दंपत्ति की पुण्य स्मृति मैं आयोजित यह काव्य पाठ उनके लिए सच्चा तर्पण है। सपना संस्था ने भगवान श्री राम के नाम पर कवि सम्मेलन आयोजित कर अनुकरणीय कार्य किया है। इस कवि सम्मेलन में नन्हे बालको से भगवान श्री राम की कविता सुनकर वह बहुत रोमांचित हैं और वे जल्दी ही ऐसा ही आयोजन चित्रकूट धाम में भी कराने की सोच रहे हैं।
कवियों का सम्मान अशोक भारद्वाज, अमित भारद्वाज, उषा, मृदुल , शिल्पी, ममता, स्नेहा, दिविषा ,अरविंद भारद्वाज, ललित शर्मा, वनिता जैमन, के जी गॉड, गोपाल गोयल, अमर सिंह, नरेंद्र जैन ने किया। कंवल प्रकाश किशनानी ने स्वागत भाषण दिया स सपना संस्था के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने आभार व्यक्त किया ससम्मेलन में राष्ट्रीय कवि संगम, सप्तक संस्था और स्वामी समूह का सहयोग रहा। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय जैन , नगर परिषद के पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत, समाजसेवी सुनील दत्त जैन, पूर्व पार्षद समीर शर्मा, नन्दलाल खण्डेलवाल, पूर्व उपमहापौर संपत सांखला, भाजपा उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल, भाजपा नेता सतीश बंसल, पूर्व पार्षद सुभाष खंडेलवाल, कांग्रेस नेता मामराज सेन, कमल गंगवाल , शैलेंद्र अग्रवाल, साहित्यकार के के शर्मा, पूनम पांडे, उमेश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विष्णु अवतार भार्गव-9929097232

error: Content is protected !!