जैन युवा फेडरेशन द्वारा सामुहिक पूजन कार्यक्रम का आयोजन

अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन शाखा अजमेर के द्वारा सामूहिक पूजन कार्यक्रम की श्रंखला में आज दिनांक 26 दिसंबर रविवार को सामूहिक पूजन का आयोजन श्री 1008 सिद्धकूट चैत्यालय, सोनी जी की नसिया आगरा गेट अजमेर पर रखा गया। विजय।पांड्या ने बताया कि आज प्रातः 8:00 बजे श्रीजी का अभिषेक एवं शांति धारा की गई। तत्पश्चात पंडित धन्य कुमार जी जैन के निर्देशन में सामूहिक पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें देव शास्त्र गुरु समुच्चय पूजन, एवं मूलनायक आदिनाथ भगवान की पूजा की गई। एवं अन्य तीर्थंकर के अर्घ्य चढ़ाए गए। पूजन के मध्य में प्रश्न मंच का आयोजन भी रखा गया। कार्यक्रम में संजय सोनी, सुरेश गदिया, पारस जैन, पदम सौगाणी , अजीत जैन, किशोर कासलीवाल, संजय लुहाडिया, प्रीतम सेठी, विजय पांड्या, अजय जैन, अनिल पाटनी, मंगल चंद पाटनी आदि सदस्य परिवार सहित उपस्थित थे। सचिव सुरेश गदिया ने बताया कि देव शास्त्र गुरु की भक्ति एवं पूजन के इस प्रकार के आयोजन पुण्य को बढ़ाने वाले होते हैं। एवं इससे हमारे अंदर हमारे जिनायतन व देव शास्त्र गुरु के प्रति महिमा आती है।संजय सोनी ने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया एवं आगामी कार्यक्रमों में इसी प्रकार से सपरिवार सम्मिलित होने का आह्वान किया।
विजय जैन
प्रवक्ता
9783933641

error: Content is protected !!