कांग्रेस सेवा दल का स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में मनाया

अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल द्वारा आज दिनांक 26.12.21 को फाईसागर रोड स्थित मीणा फार्म हाउस पर कांग्रेस सेवादल के 98 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस के रुप मे दल दिवस मनाया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेन्द्र सिंह शेखावत ने, ध्वजारोहण कर, कार्यक्रम में कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक एन सुबाराव हाडिर्कर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की | कार्यक्रम कि शुरुआत वंदेमातरम से कि गई बैठक को संबोधित करते हुए अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने सेवादल के स्थापना दिवस कि सभी सेवादल के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सेवादल का इतिहास रहा है ,जब भी सेवादल के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी ने जो जिम्मेदारियों दी, वहां सेवादल के कार्यकर्ताओं ने निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी से काम किया है | सेवादल कांग्रेस पार्टी कि रीढ़ कि हड्डी है |आज देश मे कोरोना जैसी महामारी से लडने के लिए राज्य के लोकप्रिय ,यशस्वी मुख्य मंत्री माननीय अशोक जी गहलोत के नेतृत्व मे सरकार अच्छा कार्य कर रही है | कोई भी भुखा ना सोये बिना इलाज से कोई भी नही रहे | इसी दृढ़ संकल्प के साथ सरकार काम कर रही है | आज देश मे ही नही बल्कि विदेशों मे भी राजस्थान माडल कोरोना से मुकाबला करने का काम हो रहा है |
देश में आज संप्रदायिक ताकते अपनी जड़े जमा रही है , उनसे लड़ने का जिम्मा यदि कांग्रेस सेवादल को दे दिया जावे तो पार्टी को सेवादल कार्यकर्ताओं पर विश्वास है ,यह कार्य सेवादल का कार्यकर्ता निष्ठा से करेगा | राज्य सरकार कि जन कल्याण कारी योजनाओं को भी जन जन तक पहुंचाने का कार्य सेवादल निरन्तर कर रहा है |ताकि आमजन को उन योजनाओं का लाभ मिल सके |अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने सेवादल कि प्रसंसा करते हुए कहा कि सेवा दल ही एक ऐसा कांग्रेस का संगठन है ,जो बिना किसी पद या लालच से पार्टी मे काम करता है | हमे सेवादल के कार्यकर्ताओं को गणवेश मे देख कर खुशी होती है ,सेवादल को कोई भी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी ने जब भी दी, तो ईमानदारी के साथ उस कार्य को किया | महँगाई विरोधी महारैली का आंदोलन हो, किसान आंदोलन हो, सेवा दल का कार्यकर्ता ने प्रदेश अध्यक्ष श्री हेम सिंह शेखावत के कुशल नेतृत्व में अपनी पहचान बनाई है| राज्य सरकार कि अनेक योजनाएं है ,जिसमे पचास हजार तक का कर्ज बिना ब्याज के दिया जाता है, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं के लिए भी लडकी कि शादी पर हथलेवा योजना है ,यह कार्य जनता तक इसका लाभ पहुचाने का जिम्मा सेवादल कार्यकर्ता लग्न एवं निष्ठा से जनसेवा का कार्य कर समस्त योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है |जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने सेवादल कार्यकर्ताओ से कहा हमे हार्डिकर जी के बताये मार्ग पर चलना चाहिए | उनका नारा था, पार्टी मे निष्ठा रखना हमारा धर्म है | उसी धर्म का पालन आज भी सेवादल कर रहा है | उन्होंने सभी ब्लॉक व विधानसभा अध्यक्षो को सेवादल सदस्यता अभियान को गति देने का आव्हान किया प्रत्येक वार्ड ओर पंचायत पर वार्ड अध्यक्ष ओर पंचायत अध्यक्ष बना कर सेवादल को ओर अधिक मजबूत बनाना है | सरकार कि जन कल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुवाने का जिम्मा अपने हाथ मे लेकर पार्टी ओर सेवादल को मजबूत बनाना है | प्रदेश महिला सेवा दल कार्यवाहक अध्यक्ष द्रोपती कोहली ने सभी उपस्थित सेवादल कार्यकर्ताओं को सेवा दल की प्रतिज्ञा दिलाई और संगठन में निष्ठा और लगन से कार्य कर पंचायत और वार्ड स्तर तक सेवादल को मजबूत करने का आह्वान किया |कार्यक्रम समापन मे राष्टगान एवं दो नारो के साथकिया | छोटू सिंह रावत ने बैठक मे उपस्थित कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट किया |बैठक का संचालन विकास मीणा ने किया | इस अवसर पर . अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी , प्रदेश महिला सेवा दल कार्यवाहक अध्यक्ष द्रोपती कोली , वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह शेखावत ,विवेक कड़वा , छोटू सिंह रावत ,रविंद्र सिंह,विकास मीणा ,जितेंद्र कुमार चौधरी ,विजय नागोरा ,रतन मुंशी खान चीता ,अशोक चीता, अनिल सेठी ,राजेंद्र जैेवलिया,मनोजदत्त शर्मा, भागचंद चौधरी ,राकेश मेवाड़ा , राजेंद्र कोठारी ,रामलाल नगवाड़ा, मस्तराम पादरा,सुरेश पाराशर ,मान सिंह रावत ,सरवन लाल रणवा, डॉ राकेश शर्मा ,बाल किशन ,अरबाज खान, ओमप्रकाश मंडावरा ,महेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह ,सोनू सिंह सहित अनेक कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित थे|
जय शंकर चौधरी
जिला अध्यक्ष
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल
94140 02006

error: Content is protected !!