सातवीं अखिल भारतीय सम्राट पृथ्वीराज चौहान मेमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021

अजमेर 28 दिसंबर। सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक की 25वीं वर्ष गांठ के उपलक्ष में लोहागल रोड़ स्थित करणी स्पोर्टस् शूटिंग एवं एडवचर्स अकादमी के तत्वावधान में आयोजित सातवीं अखिल भारतीय सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मृति शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबले खेले गए। जिसमें युवा प्रतिभाओं ने जमकर निखाने लगाते हुए पदक जीते।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव हिम्मत सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि आईएसएसएफ के एयर राइफल सीनियर वर्ग में शिव प्रताप सिंह चौहान (576/600), अमन गुलियानी (587/600) अंक अर्जित किए। एन आर: स्पर्धा में अभिषेक राठी-सीकर (388/400) एयर राइफल जूनियर वर्ग एवं गोविन्द सैनी -जयपुर (367/400), एयर राइफल युथ वर्ग में अंक अर्जित किए। इसी तरह एनआर पिस्टल मुकाबलो में जयपुर के दशरथ सिंह राठौड़ ने (372/400), स्वाति श्रीवास्तव (361/400) तथा अलवर की प्रियांशी ने भी (361/400) अंक अर्जित किए।
उन्होने बताया कि एनआर युथ मेन वर्ग में सीकर के आर्यन ने (364/400) तथा रोनक ने (347/400) अंक अर्जित किए। एनआर ओपन साइट में जयवीर कुमावत एवं निहाल जैन ने (133/400) अंक अर्जित किए। एनआर हैण्डकैप स्पर्धा में हुकमदीन ने (352/400) अंक अर्जित किए।
प्रतियोगिता के संयोजक कंवल प्रकाश किशनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को प्रात: 11.30 बजे पत्रकारों के लिए विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होने सभी पत्रकारों को आहवान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर इसमें भाग ले। भाग लेने वाले पत्रकार अपना पंजीकरण सह-संयोजक विनीत लोहिया को मो. 9549860966 पर वाट्सअप द्वारा करवा सकते है। विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानीत किया जाएंगा।
हिम्मत सिंह राठौड
8800613607

error: Content is protected !!