केकड़ी 29 दिसंबर(पवन राठी)
लायंस क्लब केकडी के अध्यक्ष लायन एस एन न्याति ने बताया कि जरूरतमंद 21 लोगों को जिसमें नो पुरुष व 12 महिलाओं को सर्दी से बचने के लिए ऊनी कंबल वितरण किए । कंबल वितरण करने में न्याति परिवार के सदस्य थे । माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत खवास की सरपंच श्रीमती उर्मिला न्याति ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है , हम सभी को असक्षम व जरूरतमंद की सेवा करते रहना चाहिए । लायन एस एन न्याति ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है । मानव की आवश्यकताओं की पूर्ति करना व जरूरतमंद की सेवा करना प्रत्येक सक्षम मानव का कर्तव्य है । कंबल वितरण कार्यक्रम में श्रीमती विमला न्याति, श्रीमती रतन कंवर न्याति, व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।