28 छात्राओं को 110000 राषि रू की छात्रवृति की गई प्रदान

दिनांक 29.12.2021। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख के अनुमोदन एवं हस्ताक्षर पश्चात् जनजाति कल्याण निधि मद अन्तर्गत शैक्षणिक प्रोत्साहन योजना वर्ष 2019-20 व 2020-21 में 28 छात्राओ को कुल राषि रू 110000 की छात्रवृति की गई हस्तानान्तरित की गई, जिनमें 17 छात्राओ को वर्ष 2019-20 में सोनिया मीना, समिता कुमारी, हेमलता कटरा, रेखा मीणा, धापू कुमारी, अंजली डामोर, वर्षा कुमारी, सुनिता मीणा, अनिता कुमारी, अंजु मीणा, सुगना मीणा, अनामिका मीणा, मोनिका मीणा, गोरी मीणा, सीता मीणा, पूजा कुमारी, अंजली कुमारी को कुल राषि रू. 70000/- व 11 छात्राओं को वर्ष 2020-21 के तहत अनामिका मीणा, अनामिका तायड, मोनिका कुमारी मीणा, अंजली कुमारी, आरती कुमारी, सीता मीणा, बृजेष कुमार मीणा, कोकष, धर्मराज मीणा, दिनेष कुमार मीणा, सन्जु मीणा को कुल राषि रू. 40000/- रू का हस्तानान्तरण किया गया। जनजाति कल्याण निधि योजनान्तर्गत कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं को प्रति छात्रा 5000 रू, उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं एवं प्रतिभावान छात्राओं को प्रति छात्रा 3500 रू राषि का हस्तानान्तरण किया गया है।

श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख द्वारा जनसुनवाई कर पहुंचाई गई आमजन को राहत

दिनांक 29.12.2021। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में बुधवार दिनांक 29.12.2021 को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणो की प्रकृति अनुसार कार्यवाही कर आमजन को तत्काल राहत पहुंचाने का कार्य किया गया। जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरण जिनमें ग्रामवासी खडाच ने जिला प्रमुख को अवगत कराया की ग्राम पंचायत डीडवाना पंचायत समिति किषनगढ में मनरेगा में जेसीबी नाम पर श्रमिकों से प्रति पखवाडे अवैध वसूली की जा रही है शोषण के खेल में सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, बाबू, जेटीए व पंचायत के अन्य कार्मिक भी लिप्त है और सभी प्रतिषत के हिसाब से शोषण कर रहे है इस संबंध में जिला प्रमुख ने ततकाल संज्ञान लेते हुऐ मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर को प्रकरण की जांच कर कार्रवाही करने हेतु पाबन्द किया है। महेन्द्र खटीक, सरपंच, ग्राम पंचायत बड़ली ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत बडली की आबादी भूमि जो कि राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास स्थित है उस पर रामलाल पुत्र कन्हैयालाल सुनार ने अतिक्रमण कर रखा है। ग्राम पंचायत द्वारा नोटिस जारी करने, उपखण्ड अधिकारी एवं विकास अधिकारी के आदेष के बावजूद भी प्रषासक अतिक्रमण हटाने में आनाकानी कर रहा है। प्रार्थी ने अतिक्रमण हटवाने हेतु निवेदन किया है। प्रकरण में श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख, अजमेर ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को प्रकरण की जांच कर उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। प्रार्थी लालसिंह निवासी भैरूखेडा, जवाजा ने अवगत कराया कि प्रार्थी के खेत के बीच में बिजली का खम्भा है जिससे फसल भी खराब हो जाती है एवं करण्ट की चपेट में आने से जानवर भी काल के ग्रास बन जाते है। इस बारे में बिजली विभाग को बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी आज दिनांक तक कोई भी कार्यवाही नही की गई है। प्रषासन गांवो के संग अभियान केम्प में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गई है। प्रार्थी ने बिजली के खम्भे को हटवाने हेतु निवेदन किया है। प्रकरण में श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख, अजमेर ने अधिक्षण अभियंता, अजमेर विधुत वितरण निगम लिमिटेड, ग्रामीण अजमेर को आवष्यक कार्यवाही कर प्रार्थी को राहत पहुचाने हेतु पत्राचार किया। प्रार्थी रामधन निवासी रामनेर ढाणी ने अवगत कराया कि परमेष्वर के बाडे की चारदीवारी से दक्षिण दिषा की ओर पथवारी के पास आने जाने के रास्ते पर मुकेष कुमार चौधरी (राजस्थान पुलिस), ने अतिक्रमण कर रखा है जिससे प्रार्थी पट्टेषुदा बाडे में नही जा पा रहा है। प्रार्थी ने अतिक्रमण हटवाने हेतु निवेदन किया है। प्रकरण में श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख, अजमेर ने विकास अधिकारी, पंचायत समिति, अजमेर ग्रामीण को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। ग्रामवासी ग्राम मदारपुरा ने अवगत कराया कि ग्राम मदारपुरा में आतेड माता का वर्षो पुराना मन्दिर है जिसके आने जाने के रास्ते पर हरजी सिंह पुत्र उदा सिंह ने रोक रखा है। प्रार्थीगण ने रास्ते को खुलवाने बाबत् निवेदन किया है। प्रकरण में श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख, अजमेर ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। सरपंच ग्राम पंचायत बडल्या ने अवगत कराया कि राजकीय आदर्ष उच्च माध्यमिक विद्यालय की चार दीवारी की ऊॅचाई काफी कम है जिस कारण छात्र-छात्राए विद्यालय से पलायन कर जाते है। प्रार्थी ने विद्यालय में अनुषासन एवं अच्छी षिक्षा हेतु विद्यालय की दीवार को ऊॅचा करने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख, अजमेर ने परियोजना अधिकारी, समसा/रमसा को दीवार उंची करने व मरम्मत हेतु लिखित निर्देष प्रदान किये है। प्रार्थी सरपंच, रामपुरा डाबला ने अवगत कराया कि जिला कलक्टर महोदय के आदेष क्रमांक 316 दिनांक 27.09.2021 के द्वारा खसरा नु. 295 किस्म बारानी 2 कुल रकबा 0.54 हैक्टर मे से 0.20 हैक्टर भूमि आबादी विस्तार हेतु आवंटित की गई। जिस के विरूद्ध नेमीचन्द पुत्र श्री लादुराम निवासी रामपुरा डाबला ने षिकायत में शासन प्रषासन पर आबादी भूमि के गलत आवंटन का आरोप लगाया है। प्रार्थी ने आबादी भूमि आवंटन को यथावत रखा जाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख, अजमेर ने अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय से आवष्यक कार्यवाही करने हेतु पत्राचार किया। विकास अधिकारी, पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण ने विधि कॉलेज को आवंटित भूमि में से पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण भवन हेतु भूमि आवंटन करने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख, अजमेर ने अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय से आवष्यक कार्यवाही करने हेतु पत्राचार किया। प्रार्थी लालचन्द, वार्डपंच वार्ड 1 दांता ने ग्राम पंचायत के सरपंच व कार्यालय के कर्मियो की मनमर्जी कार्यवाही करने एवं जॉच में लापरवाही करने के संबंध में अवगत कराया है। जिस प्रकरण में श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख, अजमेर ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। जिला प्रमुख अजमेर को निरन्तर जनसुनवाई में ग्रामवासियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम जुडवाने हेतु आवेदन व प्रार्थना पत्र प्राप्त हो रहे है। जिला प्रमुख अजमेर द्वारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर को ग्रामीणजनों को लाभ पहुचाने हेतु ग्रामीवासीयांे की सूची बनाकर राज्य सरकार को अग्रेषित करने हेतु निर्देषित किया। जिससे ग्रामवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके। प्रार्थी मनोहर सिंह निवासी लेसवा ने विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हुये हादसे में मुआवजा राषि दिलवाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में श्रीमती सुषील कवंर पलाडा, जिला प्रमुख अजमेर ने अधिषाषी अभियंता, महानरेगा, अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। प्रार्थीया श्रीमती निषा कवंर निवासी तानाजी नगर अजमेर ने प्रार्थीया के पुत्र राहुल की हत्या की तहकीकात कर अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करवाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में श्रीमती सुषील कवंर पलाडा, जिला प्रमुख अजमेर ने थानाधिकारी, रामगंज, अजमेर से आवष्यक कार्यवाही करने हेतु पत्राचार किया।
बैठक में डॉ. गौरव सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्री मुरारी लाल वर्मा, अति.मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्री प्रफुल्ल चौबीसा, अतिरिक्त निदेषक समाज कल्याण विभाग, श्री अरूण कुमार शर्मा, अति. जिला षिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक (मुख्यालय), अजमेर, श्रीमती मंजु षिवनानी, सांख्यिकी निरीक्षक, महिला एवं बाल विकास विभाग, डॉ. मोहित देवल, प्रभारी (दवा), चिकित्सा विभाग, अजमेर, श्री विनोद कुमार नोगिया, लेखाधिकारी (कृषि), श्री विमलेष डेटानी, महिला एवं बाल विकास विभाग, अजमेर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!